Homeफीचर्डधोनी के बाद कौन होगा CSK का कप्तान? मोईन अली ने प्रेस...

संबंधित खबरें

धोनी के बाद कौन होगा CSK का कप्तान? मोईन अली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोल दिए सारे राज

IPL 2023 के लिए पिछले वर्ष 23 दिसंबर को हुए मिनी ऑक्शन के दौरान लीग की दूसरी सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ रुपए की बड़ी बोली लगाकर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स को अपने स्क्वॉड का हिस्सा बनाया था। तभी से इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि महेंद्र सिंह धोनी द्वारा कप्तानी छोड़ने के बाद बेन स्टोक्स उनके उत्तराधिकारी बन सकते हैं। परंतु CSK द्वारा अभी तक खेले गए दोनों शुरुआती मुकाबले में बेन स्टोक्स उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। इसी बीच सीएसके के हरफनमौला खिलाड़ी मोईन अली ने टीम की कप्तानी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

मोईन अली का बयान

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले IPL 2023 के 12 वें मुकाबले से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोईन अली ने कहा कि, “चेन्नई सुपर किंग्स एक ऐसी फ्रेंचाइजी है जहां मौजूद होने पर खूब इंजॉय करने को मिलता है।बेन स्टोक्स भी इसका आनंद ले रहे हैं।” इस दौरान मोईन अली से जब टीम के लीडरशिप ग्रुप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि,’चेन्नई सुपर किंग्स में कोई भी लीडर ग्रुप नहीं है। हमारे पास कोच और कप्तान है वही बात करते हैं। यदि महेंद्र सिंह धोनी और बेन स्टोक्स को एक दूसरे से कोई जानकारियां शेयर करनी होती हैं, या सलाह लेना होता है तो चेंजिंग रूम का माहौल काफी खुला है।”

बेन स्टोक्स को मिलेगी CSK की कमान?

बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान बनाए जाने के सवाल पर मोइन अली ने कहा कि, इस बात की संभावना जरूर है और निश्चित रूप से उनके लिए यह एक मौका है। क्योंकि उसने टेस्ट क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हालांकि हमारे पास ऋतुराज गायकवाड के रूप में दूसरा शानदार विकल्प भी मौजूद है। उसके पास अच्छा दिमाग है। इस पर अंतिम फैसला सीएसके फ्रेंचाइजी करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय