Homeफीचर्डदिल्ली कैपिटल्स का खेमा हुआ और मजबूत,Team India के लिए World Cup...

संबंधित खबरें

दिल्ली कैपिटल्स का खेमा हुआ और मजबूत,Team India के लिए World Cup में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी की हुई एंट्री

IPL 2023 में लगातार पांच मैचों में मिली हार के बाद जीत की पटरी पर लौटी दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। दिल्ली कैपिटल्स के स्क्वॉड में अब भारतीय अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम के कप्तान प्रियम गर्ग की एंट्री हो गई है। दरअसल कमलेश नगरकोटी इस सीजन से बाहर हो गए हैं।जिस कारण प्रियम गर्ग को DC का हिस्सा बनाया गया है।DC के स्क्वॉड में शामिल होने के लिए प्रियम गर्ग और अभिमन्यु ईश्वरन को ट्रायल के लिए बुलाया गया था। जहां प्रियम गर्ग ने अभिमन्यु ईश्वरन को पीछे छोड़ते हुए बाजी मार ली। प्रियम गर्ग इससे पहले भी IPL में हिस्सा ले चुके हैं। उन्होंने SRH के लिए दो सीजन खेले हैं।

स्पोर्ट्सकीड़ा की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रियम गर्ग को दिल्ली कैपिटल्स ने अपने स्क्वॉड में शामिल किया है। हालांकि यह जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है। अभी इसका आधिकारिक ऐलान होना बाकी है।

प्रियम गर्ग का IPL करियर

भारत की अंडर-19 टीम को वर्ल्ड कप 2020 में प्रियम गर्ग ने अपनी कप्तानी में उपविजेता बनाया था। जिसके बाद होने वाले IPL में वह 1.90 करोड़ रुपए की मोटी रकम लेकर सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा बने थे।SRH के लिए उन्होंने 17, IPL पारियों में 15.69 की औसत से 251 रन बनाए हैं। पहले दो वर्षों तक प्रियम गर्ग ने हैदराबाद के लिए क्रिकेट खेला‌। परंतु उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न कर पाने के कारण 2022 की नीलामी से पहले उन्हें रिलीज कर दिया गया था। IPL 2023 के मिनी ऑक्शन में प्रियम गर्ग का बेस प्राइज 20 लाख रुपए था। परंतु उन्हें कोई भी खरीदार नहीं मिला था।

बात डेविड वॉर्नर की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स की करें, तो उसके लिए अभी तक यह सीजन अच्छा नहीं गुजरा है। दिल्ली कैपिटल्स को अपने शुरुआती पांचों मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। बृहस्पतिवार को खेले गए पिछले मैच में उसने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत हासिल कर राहत की सांस ली है।DC की टीम इस समय अंक तालिका में 10वें स्थान पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय