Homeफीचर्डबीच IPL मुंबई इंडियंस में हुआ बड़ा बदलाव, Jofra Archer की जगह...

संबंधित खबरें

बीच IPL मुंबई इंडियंस में हुआ बड़ा बदलाव, Jofra Archer की जगह इस स्टार गेंदबाज की हुई एंट्री

IPL 2023 का 54वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आज शाम 7:30बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए मुंबई इंडियंस के लिए यह मुकाबला काफी अहम है। परंतु उससे पहले MI की टीम को एक बड़ा झटका लगा है।तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर चोटिल होकर इस सीजन के बचे हुए सत्र से बाहर हो गए हैं। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस ने उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है।

रिप्लेसमेंट की घोषणा करते हुए मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा कि: “क्रिस जॉर्डन मुंबई इंडियंस में शामिल हो गए हैं। क्रिस जॉर्डन बाकी सीज़न के लिए MI टीम में खेलते हुए नजर आएंगे।क्रिस जोफ्रा आर्चर की जगह लेंगे, जिनकी रिकवरी और फिटनेस पर ECB द्वारा नजर रखी जा रही है।जोफ्रा अपने रिहैबिलिटेशन पर ध्यान देने के लिए स्वदेश लौट रहे हैं।” “

इस टूर्नामेंट में अब तक जोफ्रा आर्चर ने मुंबई इंडियंस के लिए केवल पांच मैच खेले थे। जिसमें उन्हें दो विकेट मिले हैं।इन मैचों में आर्चर की इकॉनमी उनकी काबिलियत से थोड़ी ऊंची रही है। IPL 2023 के इस 16वें संस्करण में उनका इकॉनमी रेट 9.50 है।

ऑक्शन में कोई खरीददार नहीं मिला

क्रिस जॉर्डन को IPL 2023 के ऑक्शन के दौरान किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था। वह इससे पहले IPL में सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं। 34 वर्षीय इस तेज गेंदबाज ने IPL 2016 में पदार्पण किया था।इस दौरान उन्होंने 28 IPL मैचों में 27 विकेट लिए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 87 T20I भी खेले हैं, जिसमें कुल 96 विकेट लिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय