Homeफीचर्डAsia Cup 2023: फाइनल मुकाबले से पहले श्रीलंका को लगा बड़ा झटका,...

संबंधित खबरें

Asia Cup 2023: फाइनल मुकाबले से पहले श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, स्टार स्पिनर चोटिल होकर हुआ बाहर

एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबले में रविवार को भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मैच कोलंबो के आर प्रेम दास स्टेडियम में दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले गत चैंपियन श्रीलंका को एक बड़ा झटका लगा है।दरअसल श्रीलंका क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर महीश तीक्ष्णा चोटिल होकर बाहर हो गए हैं।महीश तीक्ष्णा की दाहिनी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आया था। उनके रिप्लेसमेंट के रूप में सहान अराचिगे को श्रीलंका की टीम में शामिल कर लिया गया है। महीश तीक्ष्णा के चोटिल होने की जानकारी श्रीलंका क्रिकेट ने 14 अक्टूबर को एक ट्वीट कर दी थी।

उस दौरान श्रीलंका क्रिकेट ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा था कि,”महीश तीक्ष्णा की दाहिनी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया है।उनकी स्थिति का पूरी तरह आकलन करने के लिए कल उनका स्कैन कराया जाएगा।तीक्ष्णा को चोट तब लगी जब वह श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच चल रहे खेल के दौरान फील्डिंग कर रहे थे।”

https://x.com/OfficialSLC/status/1702376173643464779?s=20

स्कैन का रिजल्ट आने के बाद श्रीलंका क्रिकेट ने फाइनल मुकाबले से पहले यह अहम फैसला लिया। फिलहाल महीश तीक्ष्णा का चोटिल होकर बाहर होना न सिर्फ एशिया कप 2023 के फाइनल के लिए बल्कि आगामी वनडे वर्ल्ड कप के लिए भी एक बड़ा झटका है।

बताते चलें कि,महीश तीक्ष्णा ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच के दौरान कुल 9 ओवर गेंदबाजी की थी। इस दौरान उन्होंने 42 रन खर्च करते हुए एक बल्लेबाज को पवेलियन का रास्ता दिखाया था।महीश तीक्ष्णा जब अपनी टीम के लिए 35वां ओवर फेंक रहे थे, उस दौरान वह संघर्ष करते हुए नजर आए। तब ऐसा लगा कि उनके हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया है। इसके आगे वह 39वें ओवर में सपोर्ट स्टाफ की मदद से मैदान से बाहर चले गए और वापस फील्डिंग या गेंदबाजी के लिए नहीं लौट सके।

एशिया कप 2023 में अपनी टीम की तरफ 5 मुकाबले खेलते हुए महीश तीक्ष्णा ने 29.13 की औसत से 8 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। इस टूर्नामेंट में वह श्रीलंका की तरफ से मथीशा पथिराना(11विकेट ) और दुनिथ वेल्लालागे(10 विकेट) के बाद सर्वाधिक विकेट चटकाने वाल गेंदबाज थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय