Homeफीचर्डक्रिकेट के बाद फिल्मी दुनिया में गदर मचाने को तैयार माही,पहली फिल्म...

संबंधित खबरें

क्रिकेट के बाद फिल्मी दुनिया में गदर मचाने को तैयार माही,पहली फिल्म का ट्रेलर रिलीज

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अभी हाल ही में अपना 42वां जन्मदिन मनाया है। महेंद्र सिंह धोनी का क्रेज उनके जन्मदिन पर देखने को भी मिला। जब उनके बर्थडे पर विभिन्न सोशल मीडिया पर दिन भर हैप्पी बर्थडे माही ट्रेंड करता रहा। एम एस धोनी के जन्मदिन पर उनके प्रशंसकों ने कई जगहों पर काफी बड़े-बड़े कटआउटस भी लगाए थे। जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। इन सबके बीच महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ एक कार्यक्रम में नजर आ रहे हैं। दरअसल चेन्नई के एक कार्यक्रम में धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ पहुंचे थे, जहां उन्होंने ने अपने प्रोक्डशन की पहली फिल्म ‘LGM’ (Lets Get Married) का सॉन्ग और ट्रेलर लॉन्च किया है।

https://www.instagram.com/p/CuhMZaGPTVJ/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

‘LGM’ का सॉन्ग और ट्रेलर लॉन्च लांच करने पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई शहर से अपने खास रिश्ते के बारे में खुलकर बातचीत की है। महेंद्र सिंह धोनी ने बताया कि उन्होंने चेन्नई में ही अपना टेस्ट डेब्यू किया था और उनके बल्ले से चेन्नई में ही सार्वाधिक टेस्ट रन निकले हैं। अब चेन्नई में ही उनकी पहली तमिल फिल्म बन रही है। यह जगह उनके लिए बेहद खास है। महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी के साथ इस कार्यक्रम की तस्वीरें उनकी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर की है। जिसके कैप्शन में CSK ने लिखा, इस सुपर कपल के लिए हमारा प्यार दिन-प-दिन बढ़ता जा रहा है।

बताते चलें कि महेंद्र सिंह धोनी के प्रोडक्शन हाउस ‘धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा बनाई जा रही फिल्म ‘लेट्स गेट मैरिड’ में हरीश कल्याण, इवाना, नादिया और योगी बाबू जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन रमेश थमिलमानी कर रहे हैं। हालांकि इस फिल्म के रिलीज होने की तारीखों का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है। परंतु जल्दी ही यह मूवी रिलीज होने वाली है।

IPL 2024 में भी नजर आएंगे एमएस धोनी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन जब IPL 2023 में हिस्सा ले रहे थे, तो उस वक्त इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि यह महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी IPL हो सकता है। परंतु महेंद्र सिंह धोनी ने सभी को चौंकाते हुए शरीर के साथ देने की स्थिति में IPL 2024 खेलने की मनसा जता चुके हैं। जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी शायद अब IPL 2024 में भी खेलते हुए नजर आए।

महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के एकमात्र ऐसे कप्तान हैं। जिन्होंने ICC की तीनों ट्रॉफियां जीती हैं। उन्होंने साल 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला इंटरनेशनल क्रिकेट खेला था। जिसके बाद अनेक उतार-चढ़ाव के बीच वह टीम इंडिया में अपनी जगह सुनिश्चित करने में सफल रहे। माही ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में कुल 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 मुकाबले खेले हैं। जिनमें उन्होंने क्रमशः 4876 रन,10773 रन और 1617 रन बनाए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय