इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का रोमांच शुरू हो चुका है। प्रत्येक सीजन की तरह इस सीजन में भी गेंद और बल्ले की कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है।इस बार जहां इंपैक्ट प्लेयर रूल गेम में ट्विस्ट बढ़ा रहा है। वही खिलाड़ियों के चोटिल होकर IPL 2023 से बाहर होने का सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहा। वैसे तो चोटिल खिलाड़ियों से कोई भी फ्रेंचाइजी अछूती नहीं रही है। परंतु रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हाल और भी बेहाल है। RCB की तरफ से खेलने वाले जोश हेजलवुड चोट की वजह से नहीं खेल पा रहे हैं। वहीं पिछले मैच में रीस टाप्ले को भी कंधे में चोट लगी है। इसी बीच स्टार बल्लेबाज रजत पाटीदार को लेकर एक बड़ी अपडेट आई है।
रजत पाटीदार हुए बाहर
रजत पाटीदार को अकिलिस हील इंजरी हुई है। जिसके चलते वह IPL 2023 के पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं। इस बात की जानकारी रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने अपने अधिकारी टि्वटर हैंडल के जरिए एक ट्वीट कर दी। RCB ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि,”दुर्भाग्य से,रजत पाटीदार अकिलिस हील इंजरी(एड़ी की चोट) के कारण IPL2023 से बाहर हो गए हैं।हम रजत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।और इस प्रक्रिया के दौरान उनका समर्थन करना जारी रखेंगे।कोच और प्रबंधन ने अभी तक रजत के रिप्लेसमेंट के तौर पर किसी भी खिलाड़ी को अपने स्क्वॉड का हिस्सा नहीं बनाया है।
कमाल का रहा था पिछला सीजन
रजत पाटीदार के लिए पिछला सीजन काफी अच्छा गुजरा था। उस दौरान उन्होंने अपनी टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन किया था।रजत पाटीदार ने IPL 2022 में 55.50 की औसत से 8 मैचों में 333 रन बनाए थे। निश्चित ही राजत पाटीदार का चोटिल होकर 16वें सीजन से बाहर होना RCB के लिए एक बड़ा झटका है। हालांकि इस सीजन के पहले मुकाबले में IPL की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार आगाज किया है।