HomeIPL 2024माही के ओल्ड लुक से दर्शकों को आ रही सुशांत की याद,...

संबंधित खबरें

माही के ओल्ड लुक से दर्शकों को आ रही सुशांत की याद, जाने इस रिपोर्ट के माध्यम से पूरा मामला

एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी मूवी में बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था महेंद्र सिंह धोनी का कमाल का किरदार जो जनता की नजरों में आज भी उनकी याद को ताजा कर देता है।

दरअसल,भारत की जनता को पिछले 16 सालों से बेसब्री से इंतजार रहता है आईपीएल के शानदार और मजेदार सीजन का जिसमें सभी अपने गम भूल कर परिवार के साथ खुशियां मनाते नजर आते हैं। आईपीएल की बात हो और महेंद्र सिंह धोनी को याद ना किया जाए ऐसा हो ही नहीं सकता। दरअसल, वर्तमान सीजन को महेंद्र सिंह धोनी का अंतिम सीजन बताया जा रहा है और पब्लिक भी उन्हें इस नजरिए से देख रही है कि इस बार उनका आईपीएल से फेयरवेल पक्का है।

माही भी बार एकदम अलग और अपने वही पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं और अपने लंबे-लंबे बालों से ऑडियंस से खास अटेंशन पा जा रहे हैं। परंतु एमएस धोनी के इन बड़े बालों के लुक से जनता को सुशांत सिंह राजपूत की याद आ गई उनका मूवी में निभाया किरदार धोनी के इस लोक से काफी मैच कर रहा था और जब कैमरामैन धोनी पर फोकस किया तो एमएस धोनी मूवी में सुशांत सिंह राजपूत जैसे पवेलियन में प्रैक्टिस करते नजर आते थे खूब वैसे ही महेंद्र सिंह धोनी के लुक्स नजर आए।

आप सभी को बता दें, कि सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक जाने माने अभिनेता थे जिन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक एम.एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी पर बहुत बेहतरीन काम किया और इस मूवी के लिए जनता ने उन्हें खूब सराहा। लेकिन 14 जून 2020 को बड़े ही संदेहास्पद तरीके से उनकी मृत्यु हो गई जिस पर लोगों ने बहुत बवाल भी किया।

एमएस धोनी की सुशांत से तुलना होने पर लोग भी भावुक होते नजर आए और बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक चमकदार सितारे की याद में एक बार फिर से खो गए। वहीं आपको बता दें कि एस धोनी ने आईपीएल 2024 में खेले दो मैचों में एक में भी अपने बल्लेबाजी का जौहर अभी तक नहीं दिखाया है उम्मीद है कि आने वाले मैचों में महेंद्र सिंह धोनी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी दर्शकों का खूब मनोरंजन करवायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय