Homeफीचर्डभज्जी ने की कमाल की गेंदबाजी,हैरतअंगेज ढंग से उड़ा दी क्रिस गेल...

संबंधित खबरें

भज्जी ने की कमाल की गेंदबाजी,हैरतअंगेज ढंग से उड़ा दी क्रिस गेल की गिल्लियां, देखिए वायरल वीडियो!

लीजेंड्स लीग क्रिकेट टूर्नामेंट 2023 के दूसरे मुकाबले में पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल को जिस तरीके से आउट किया है। वह चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल वर्ल्ड जायंट्स की तरफ से खेल रहे क्रिस गेल को हरभजन सिंह ने एक ऐसी गेंद डाली जो उनके समझ से बिल्कुल बाहर थी। जिसके परिणाम स्वरूप क्रिस गेल आउट होकर पवेलियन लौट गए। दरअसल हरभजन सिंह की गेंद लेग साइड में काफी बाहर पिच हुई इसके बाद वह इतना तेजी से अंदर घूमी की विकटों से जा टकराई। हैरतअंगेज ढंग से आउट होने के बाद क्रिस गेल भौचक्का नजर आए। क्योंकि उन्हें बिल्कुल भी समझ में नहीं आया कि यह गेंद स्टंप पर कैसे लग गई।

LLC Masters 2023 के दूसरे मुकाबले में वर्ल्ड जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 166 रन बनाए थे। जिसमें कप्तान आरोन फिंच ने 31 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 53 रनों की पारी खेली थी, जबकि शेन वाटसन ने 32 गेंदों में 55 रन बनाए थे।

इसके जवाब में इंडिया महाराजास अपने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 164 ही बना सकी। इस मुकाबले में इंडिया महाराजास के कप्तान गौतम गंभीर ने 42 गेंदों पर 9 चौके और एक छक्के की मदद से 68 रनों की पारी जरूर खेली परंतु अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। वहीं इस मैच में क्रिस गेल का विकेट लेने वाले हरभजन सिंह ने इंडिया महाराजास की ओर से अपने 2 ओवरों में 13 रन देकर 4 विकेट चटकाए।इंडिया महाराजास की इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हार है। आगामी मुकाबलों में उसके लिए जीत हासिल करना बेहद आवश्यक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय