Homeफीचर्डMI को 4 बार चैंपियन बनने वाले कोच से फ्रेंचाइजी ने मुंह...

संबंधित खबरें

MI को 4 बार चैंपियन बनने वाले कोच से फ्रेंचाइजी ने मुंह मोड़ा, इमोशनल होकर बोला कोच-‘मुझे इन सभी की कमी जरूर खलेगी…’

इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस ने अपने गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड के कार्यकाल की समाप्ति की घोषणा की है। शेन बॉन्ड पिछले 9 सालों से मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी का हिस्सा थे। उन्होंने साल 2015 में मुंबई इंडियंस को ज्वाइन किया था। उनके मार्गदर्शन में मुंबई इंडियंस की टीम ने चार बार IPL का खिताब जीता है।शेन बॉन्ड ILT 20 में MI अमीरात के हेड कोच की भूमिका भी निभा चुके हैं। मुंबई इंडियन से अलग होने को लेकर शेन बॉन्ड ने एक लंबा-चौड़ा बयान दिया है।

शेन बॉन्ड ने अपने सभी साथियों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि,”मैं अंबानी परिवार का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, उन्होंने मुझे पिछले 9 सीजन में मुंबई इंडियंस परिवार का हिस्‍सा बनने का मौका दिया। यह हमारे लिए शानदार अनुभव रहा और मैदान के अंदर व बाहर इससे जुड़ी काफी यादें हैं। मैं भाग्‍यशाली रहा कि खिलाड़‍ियों और स्‍टाफ के साथ अच्‍छी तरह काम किया और एक मजबूत रिश्‍ता बनाया। मुझे इन सभी की कमी जरूर खलेगी, परन्तु भविष्‍य के लिए इन्‍हें शुभकामनाएं देता हूं।MI पल्‍टन का धन्‍यवाद! जिन्‍होंने हमेशा मेरा समर्थन किया।”

आपको बता दें,शेन बॉन्ड के कोचिंग में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था। उन्होंने साल 2015 में जुड़ते ही मुंबई इंडियंस को पहली बार, 2017 में दूसरी बार,2019 में तीसरी बार तथा 2020 में चौथी बार ट्रॉफी दिलाई थी। वह फ्रेंचाइजी के इतिहास में सबसे शानदार गेंदबाजी कोचों में से एक रहे।

हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि शेन बॉन्ड मुंबई इंडियंस से हटने के बाद अपनी अगली पारी में क्या करने वाले हैं? वहीं दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस के लिए भी शेन बॉन्ड का विकल्प खोजना एक चुनौतीपूर्ण काम है। अभी यह देखना दिलचस्प होगा कि मुंबई इंडियंस अपने अगले गेंदबाजी कोच के रूप में किस पूर्व खिलाड़ी का चुनाव करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय