Homeफीचर्डअगला टी-20 सीरीज नहीं खेल पाएंगे सूर्य कुमार यादव! इंजरी को लेकर...

संबंधित खबरें

अगला टी-20 सीरीज नहीं खेल पाएंगे सूर्य कुमार यादव! इंजरी को लेकर आई बड़ी अपडेट

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए तीन T20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में फील्डिंग करते वक्त भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव चोटिल हो गए थे। पहली पारी में शतक लगाने के बाद सूर्यकुमार यादव बतौर कप्तान क्षेत्ररक्षण के लिए उतरे थे। तभी उनके पैर की एड़ी में चोट लग गई थी। जिसके चलते उन्हें दो लोग कंधे पर सहारा देते हुए मैदान के बाहर ले गए थे। भले ही सूर्य कुमार यादव तीसरे मैच में चोटिल हो गए थे,परंतु वह दक्षिण अफ्रीका में सीरीज को एक-एक से ड्रा कराने में सफल रहे थे। इस दौरान उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवार्ड से नवाजा गया था।

अगला सीरीज नहीं खेल पाएंगे सूर्या?

सूर्यकुमार यादव की चोट को लेकर अब एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सूर्य कुमार यादव अगले T20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं। इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में यह बताया है कि, सूर्य कुमार यादव के एंकल में ग्रेड 2 लिगामेंट टीयर हुआ है। जिसके चलते वह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली अगली तीन मैचों की T20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं। यह सीरीज अगले साल 11 से 17 जनवरी के बीच भारत की मेजबानी में खेली जानी है।

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के मध्य में टीम इंडिया के धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोटिल हुए थे। उसके बाद से वह मैदान पर वापसी नहीं कर पाए हैं। हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में सूर्य कुमार यादव को टी-20 टीम का कप्तान बनाया गया। जहां उन्होंने पहले घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से पटखनी दी। उसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसके घर में सीरीज को ड्रा कराया। ऐसे में सूर्या का चोटिल होना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है।

कब तक होगी सूर्या की वापसी?

रिपोर्ट में यह बात कही जा रही है कि, सूर्य कुमार यादव अगले साल फरवरी के पहले सप्ताह तक फिट हो जाएंगे। उन्हें अपने फिटनेस को लेकर राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में रिपोर्ट करना होगा। अगर सूर्य कुमार यादव फरवरी के शुरुआत में फिट भी हो जाएंगे उसके बावजूद भी उन्हें IPL 2024 में ही वापसी करने का मौका मिलेगा। क्योंकि बीच में कोई भी T20 सीरीज नहीं खेली जानी है। जबकि वनडे और टेस्ट में उनकी जगह फिक्स नहीं है।

IPL 2024 के बाद टीम इंडिया T20 वर्ल्ड कप 2024 में हिस्सा लेने के लिए तैयार होगी। जहां SKY महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सूर्यकुमार यादव की अनुपस्थिति में केएल राहुल अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय