Homeफीचर्डIPL 2024 में बाकी 9 टीमों की दुनिया हिलाने को तैयार हुई...

संबंधित खबरें

IPL 2024 में बाकी 9 टीमों की दुनिया हिलाने को तैयार हुई MI, कप्तान Hardik Pandya ने लिया भगवान का आशीर्वाद..

माला पहनाया..प्रसाद चढ़ाया..दीया जलाया..IPL 2024 से पहले हार्दिक पंड्या ने भगवान को मनाया..IPL में सबकी दुनिया हिलाने है आई..रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या की MI..!!

जी हाँ, IPL 2024 की जंग के लिए रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या की मुंबई इंडियंस ने शंखनाद कर दिया है। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस के कैंप के साथ जुड़ चुके हैं। हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस के कैंप से जुड़ने की तसवीरें इस वक़्त तेज़ी से वायरल हो रही हैं।

इन तस्वीरों में आप साफ़ तौर पर देख सकते हैं कि..हार्दिक पंड्या..मुंबई इंडियंस के कैंप पहुँचते ही..सबसे पहले भगवान के दर्शन के लिए गए..यहाँ..उन्होंने..भगवान को माला पहनाया..प्रसाद चढ़ाया और दीया भी जलाया। फिर उनके बाद मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर ने नारियल फोड़ा। पूजा पाठ के दौरान मुंबई इंडियंस का पूरा मैनेजमेंट वहां मौजूद था। आप देख सकते हैं कि..मुंबई इंडियंस का पूरा कैंप कितना खुश नज़र आ रहा है।

अब रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या की मुंबई इंडियंस का शुभारंभ हो गया है। यानी कि..हार्दिक पंड्या अब पूरी तरह से तैयार हैं मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने के लिए जिसमें आपको रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन और तिलक वर्मा जैसे स्टार खिलाड़ी उनकी कप्तानी में खेलते हुए नज़र आएंगे।

आपको बता दें..IPL 2024 में मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला..
IPL 2024 में मुंबई इंडियंस के मुकाबले
डेट | बनाम
24 मार्च | गुजरात टाइटंस
27 मार्च | सनराइजर्स हैदराबाद
1 अप्रैल | राजस्थान रॉयल्स
7 अप्रैल | दिल्ली कैपिटल्स

IPL 2024 में मुंबई इंडियंस पहली बार हार्दिक पंड्या की कप्तानी में खेलती हुई नज़र आएगी..पहली बार..5 बार..मुंबई इंडियंस को IPL का खिताब जिताने वाले रोहित शर्मा..हार्दिक पंड्या की कप्तानी में खेलते हुए नज़र आएंगे..यह सब सुनकर थोड़ा अजीब लग रहा है क्योंकी सबकुछ पहली-पहली बार हो रहा है न..और..आपको आदत भी हो जाती है..जैसे CSK मतलब MS Dhoni..RCB मतलब विराट कोहली..वैसे ही..MI मतलब रोहित शर्मा..खैर अब..रोहित शर्मा ने तो अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 5 बार IPL का खिताब जिता दिया..अब देखते हैं क्या हार्दिक पंड्या छठी बार मुंबई इंडियंस को चैंपियन बना पाएंगे।

अब ऐसे में अगर IPL 2024 के लिए मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड देखें तो इसमें..
IPL 2024 के लिए मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड
हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, आकाश मधवाल, अर्जुन तेंदुलकर, डेवाल्ड ब्रेविस, जेसन बेहरेनडॉर्फ, कुमार कार्तिकेय सिंह, पीयूष चावला, रोमारियो शेफर्ड, शम्स मुलानी, टिम डेविड, विष्णु विनोद, गेराल्ड कोएत्जी, दिलशान मदुशंका, श्रेयस गोपाल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, नुवान तुषारा, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा

अब आप बताइए कि..मुंबई इंडियंस में आपका FAV खिलाड़ी कौन है? क्या हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस बन पाएगी छठी बार IPL की सरदार..क्या हार्दिक पंड्या छठी बार मुंबई इंडियंस को बना पाएंगे चैंपियन? आपकी जो भी राय है..आपको जो भी लगता है आप हमें कमेंट में बता सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय