Homeworld cup 2023'विवाह करो एक साल में वर्ल्ड चैंपियन बनो…', गजब के संयोग के...

संबंधित खबरें

‘विवाह करो एक साल में वर्ल्ड चैंपियन बनो…’, गजब के संयोग के साथ पैट कमिंस ने धोनी, पोंटिंग और मोर्गन के क्लब में मारी एंट्री

कहा जाता है कि,एक सफल आदमी के पीछे एक औरत का हाथ होता है। जो पर्दे के पीछे रहते हुए उस आदमी की सफलता की कहानी लिखती है। हालांकि यह उदाहरण जब बार-बार दिया जाता है, तो कुछ लोग ऐसे व्यक्तियों का नाम भी सामने लाते हैं,जो बगैर शादी के सफलता की ऊंचाइयों को छू रहे हैं। हालांकि रविवार को खत्म हुए वनडे वर्ल्ड कप 2023 में ‘सफल आदमी के पीछे मेहनती महिला का हाथ’ होने वाला कहावत अधिक चरितार्थ हुआ। वर्ल्ड कप की ट्रॉफी हासिल करने के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने एक खास क्लब में एंट्री मारी है।

दरअसल पैट कमिंस उन कप्तानों की लिस्ट में आ गए हैं। जो शादी करने के महज एक साल के बाद वर्ल्ड चैंपियन बने हैं। अजीब संयोग के साथ रिकी पोंटिंग, एम एस धोनी, इयान मोर्गन ऐसे कप्तान रहे हैं, जिनकी पत्नियां वर्ल्ड कप जीतने के मामले में उनके लिए बेहद लकी रही हैं। और वह बतौर कप्तान विश्व विजेता बने हैं। पैट कमिंस भी अब इस फेहरिस्त में शामिल हो गए हैं।

पैंट कमिंस ने पिछले वर्ष अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड बैकी बोस्टन से विवाह किया था। उनके विवाह को अभी एक साल पूरे नहीं हुए हैं‌,वह विश्व चैंपियन बन चुकें हैं। इसी तरीके का इत्तेफाक साल 2019 में इंग्लिश टीम के पूर्व कप्तान इयान मोर्गन के साथ हुआ था। इयान मोर्गन ने साल 2018 में ‘तारा रिजवे’ के संग शादी की थी। इसके बाद वनडे वर्ल्ड कप 2019 में उनकी कप्तानी में इंग्लैंड की टीम ने पहली बार एक दिवसीय वर्ल्ड कप की चैंपियन बनी थी। फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराया था।

वहीं पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बात करें तो उन्होंने साल 2010 में साक्षी के संग विवाह किया था। इसके बाद की कहानी आप लोग जानते हैं कि, एमएस धोनी ने किस तरीके से भारत की मेजबानी में साल 2011 में 28 साल बाद दूसरी बार टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाया। वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया के ही एक कप्तान रिकी पोंटिंग ने साल 2002 में रियाना जेनिफर संग विवाह रचाया था। इसके 1 साल बाद यानी वर्ल्ड कप 2003 में रिकी पोंटिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया तीसरी वर्ल्ड चैंपियन बना था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय