Homeफीचर्डBCCI ने घरेलू इवेंट्स के Title Sponsorship के लिए जारी किया टेंडर,1...

संबंधित खबरें

BCCI ने घरेलू इवेंट्स के Title Sponsorship के लिए जारी किया टेंडर,1 लाख खर्च कर स्पॉन्सर….

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने अपने घरेलू इवेंट्स के टाइटल स्पॉन्सरशिप के लिए टेंडर जारी कर दिया है। जिसके बाद BCCI का टाइटल प्रायोजक अधिकार खरीदने के लिए तमाम प्रतिष्ठित कंपनियां अपने दांव-पेज में जुट गई हैं। वर्ष 2022-23 के लिए BCCI के अंतर्गत होने वाले इवेंट्स में टाइटल स्पॉन्सरशिप का अधिकार मास्टर कार्ड के पास था। परंतु BCCI और मास्टर कार्ड के बीच की डील अब समाप्त हो गई है। जिसके चलते नए प्लेयर्स के अब खेल में उतरने की संभावना है।

BCCI द्वारा जारी टेंडर प्रोसेस को नियंत्रित करने के लिए विस्तृत नियम एवं शर्तों के साथ आवश्यक पात्रता बताई गई है। जिसमें यह कहा गया है कि, इसके लिए इनविटेशन टूर टेंडर जारी किया गया है। जिसे कोई भी कंपनी एक लाख रुपए में खरीद सकती है। परंतु यह राशि रिफंड नहीं की जाएगी। इसके अलावा इस राशि पर 18% जीएसटी की भी देय है। इनविटेशन टूर टेंडर खरीदने के लिए 21 अगस्त 2023 को अंतिम समय सीमा निर्धारित की गई है। मतलब जिसे भी BCCI के इवेंट्स का टाइटल प्रायोजक बनना है उसे तय समय सीमा के भीतर ही टेंडर खरीदना होगा।

बताते चलें कि, 7 सालों तक BCCI के इवेंट्स टाइटल के स्पॉन्सरशिप का राइट पेटीएम के पास था। लम्बे समय तक के घरेलू मैच के टाइटल प्रायोजक का अधिकार पेटीएम ने अपने पास संरक्षित रखा था, परंतु बाद में उसने मास्टर कार्ड के साथ समझौता कर लिया था। जिसके चलते BCCI को 1 साल के लिए मास्टर कार्ड से डील करनी पड़ी। अब यह डील भी समाप्त हो गई है। ऐसे में अब आने वाले सितंबर माह से नए टाइटल स्पॉन्सर के साथ BCCI घरेलू सीरीज की शुरुआत करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय