Homeबड़ी खबरेंटीम इंडिया की जर्सी में एक बार फिर होगा बदलाव, जानिए किस...

संबंधित खबरें

टीम इंडिया की जर्सी में एक बार फिर होगा बदलाव, जानिए किस रंग में दिखेंगे भारतीय क्रिकेटर

भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी एक बार फिर से बदलने वाली है।क्योंकि टीम इंडिया को एक नया स्पॉन्सर मिल गया है। नए साल के मौके पर भारतीय टीम को नया स्पॉन्सर मिला था। जो कपड़ो का एक ब्रांड किलर था। परंतु अब जर्सी के स्पॉन्सर को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि किलर को रिप्लेस कर एडिडास टीम इंडिया के स्पांसर की भूमिका में नजर आएगा। एडिडास ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से एक बड़ी डील की है। एडिडास खेल सामग्री बनाने वाली एक फेमस कंपनी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एडिडास इसी साल जून के महीने में किलर की जगह लेगा। एडिडास ने जर्सी के स्पॉन्सरशिप को लेकर BCCI से 5 साल की डील की है। BCCI के एक अधिकारी ने बताया कि,”कांट्रेक्ट के फाइनप्रिंट पर काम किया जा रहा है। इस बार वैल्यूएशन में बढ़ोतरी होना लगभग तय है।”यह पहला मौका नहीं है जब एडिडास किसी जर्सी को स्पॉन्सर करने जा रहा है। इससे पहले एडिडास IPL की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस और इंग्लैंड क्रिकेट टीम की जर्सी को स्पॉन्सर कर चुका है। इसके अलावा भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एडिडास के ब्रांड एंबेसडर भी रह चुके हैं।

दिसंबर 2023 तक MPL के पास टीम इंडिया के जर्सी को स्पांसर करने का अधिकार था। परंतु उसने अपना कांट्रैक्ट पूरा नहीं किया। जिस कारण बीच में किलर ने जर्सी के स्पॉन्सरशिप का बीड़ा उठाया। किलर और MPL से पहले नाइकी ने टीम इंडिया के जर्सी को स्पॉन्सर किया था। नाइकी ने 14 सालों तक इंडियन क्रिकेट टीम का स्पॉन्सरशिप करते हुए साल 2020 में अपना करार खत्म किया था। तब से BCCI को भारतीय टीम की जर्सी के स्थाई स्पॉन्सरशिप की जरूरत थी‌। जो अब पूरा होता हुआ दिखाई दे रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय