HomeUncategorizedयुजी चहल ने विराट और एम एस धोनी को किया नजरअंदाज, IPLमें...

संबंधित खबरें

युजी चहल ने विराट और एम एस धोनी को किया नजरअंदाज, IPLमें इस खिलाड़ी को बताया अपना फेवरेट कप्तान?

IPL 2023 का रोमांच जोरों पर है। इस सीजन अभी तक कुल 33 मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिसके बाद पॉइंट टेबल का सूरत-ए-हाल यह है कि महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स पहले तथा संजू सैमसन के नेतृत्व वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम दूसरे पायदान पर काबिज है। इसके अलावा लखनऊ सुपरजाइंट्स, गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें टॉप-5 शामिल है। IPL के पिछले सीजन की उपविजेता रही राजस्थान रॉयल्स की टीम को इस बार खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। अभी तक राजस्थान रॉयल्स की टीम ने कुल 7 मुकाबले खेले हैं। जिसमें से उसे चार में जीत मिली है।

इसी बीच राजस्थान रॉयल्स के दिग्गज स्पिनर युज़वेंद्र चहल ने एक बड़ा बयान दिया है। युज़वेंद्र चहल ने विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी को दरकिनार करते हुए संजू सैमसन को इंडियन प्रीमियर लीग में अपना फेवरेट कप्तान बताया है। युज़वेंद्र चहल IPL में तीन कप्तानों के नेतृत्व में खेल चुके हैं। जिसमें विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी तथा संजू सैमसन का नाम शामिल है।

एक बयान में युजवेंद्र चहल ने कहा कि, “मुझे IPL में विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और संजू सैमसन की कप्तानी में खेलने के दौरान वह आजादी मिली जो एक गेंदबाज चाहता है। परंतु IPL में मेरे फेवरेट कप्तान संजू सैमसन है। क्योंकि वह काफी हद तक एम एस धोनी जैसे हैं। संजू सैमसन एकदम शांत रहते हैं। साल 2022 में मेरी गेंदबाजी में जो सुधार आया है, उसकी बड़ी वजह संजू सैमसन ही हैं।”

बताते चलें कि, बतौर गेंदबाज युजवेंद्र चहल के लिए यह IPL सीजन अभी तक काफी अच्छा गुजरा है। इस सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए गेंदबाजी करते हुए युजवेंद्र चहल ने सात मुकाबलों में 8.07 की इकोनामी के साथ कुल 12 विकेट चटकाए हैं। जिसके चलते वह पर्पल कैप की रेस में तीसरे पायदान पर काबिज हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय