Happy Birthday Yashasvi Jaiswal:पिछले एक डेढ़ सालों में भारतीय क्रिकेट में जिन उभरते सितारों ने अपनी चमक बिखेरी है, उसमें यशस्वी जायसवाल का नाम सबसे ऊपर आता है। यशस्वी जायसवाल को टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका मिल चुका है। उत्तर प्रदेश में जन्मे इस क्रिकेटर ने T20 और टेस्ट क्रिकेट में अभी तक जितने मौके मिले हैं,उसमें अपना लोहा मनवाया है। जबकि IPL में वह राजस्थान रॉयल्स के लिए कितना बड़ा नाम हैं, यह बताने की जरूरत नहीं है। यशस्वी जायसवाल आज अपना 22वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अभी हाल ही में खेले गए भारत के टी-20 इंटरनेशनल मुकाबलों में कमाल का प्रदर्शन किया था।
आज यशस्वी जायसवाल के जन्मदिन पर हम उनके रिकॉर्ड्स और नेटवर्थ के विषय में चर्चा करने वाले हैं। क्योंकि बेहद सामान्य परिवार से आने वाले यशस्वी जायसवाल ने अत्यंत संघर्षों के बाद यह मुकाम हासिल किया है। यशस्वी जायसवाल का बचपन बेहद गरीबी में बीता था, जिसकी चर्चा हम कई बार कर चुके हैं, भले ही वह अपने शुरुआती समय में बेहद गरीब थे, परंतु अब वह करोड़ों के मालिक हैं।
Here’s wishing #TeamIndia’s stylish young opener, Yashasvi Jaiswal, a very Happy Birthday 🎂 👏🏻 pic.twitter.com/WiOAJNv7m2
— BCCI (@BCCI) December 28, 2023
यशस्वी जायसवाल का नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यशस्वी जायसवाल का नेटवर्थ 16 करोड रुपए है, जबकि उनका सालाना इनकम 4 करोड रुपए हैं। इस हिसाब से उनकी मासिक कमाई 35 लाख रुपए से भी ज्यादा है। इतना ही नहीं IPL 2020 में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 2 करोड़ 40 लाख रुपए में खरीदा था। जबकि साल 2022 में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 4 करोड रुपए में दोबारा अपनी टीम का हिस्सा बनाया। मजे की बात यह है कि, फ्रेंचाइजी ने आगामी सीजन(IPL 2024) के लिए उन्हें एक बार फिर से रिटेन किया है।
यशस्वी जायसवाल ने अभी तक भारतीय टीम के लिए 3 टेस्ट और 15 T20 मुकाबले खेले हैं। जिसमें उनके नाम क्रमशः 283 और 430 रन दर्ज हैं। यशस्वी जायसवाल ने इन दोनों प्रारूपों में शतक लगाने का कारनामा कर दिखाया है। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल ने 37, IPL मुकाबले में 1172 रन बनाए हैं। जिसमें एक शतक और 8 अर्धशतक शामिल हैं।