Homeफीचर्डWPL के नाम से जाना जाएगा विमेंस IPL,5 टीमों का मालिकाना हक...

संबंधित खबरें

WPL के नाम से जाना जाएगा विमेंस IPL,5 टीमों का मालिकाना हक तय, ऑक्शन में पुरुष IPL की टीमों को पीछे छोड़ आगे निकली महिलाएं

विमेंस IPL के आयोजन के प्रथम संस्करण को लेकर BCCI ने एक और कदम आगे बढ़ा दिया है। विमेंस IPL की 5 टीमों को लेकर मुंबई में हुए नीलामी में BCCI ने कुल 4667.99 करोड़ की कमाई की। इसके अलावा महिलाओं के IPL के नाम की भी घोषणा भी BCCI द्वारा कर दी गई है। विमेंस IPL को ‘महिला प्रीमियर लीग’ अर्थात WPL कहा जाएगा।इसकी जानकारी BCCI के सचिव जयशाह ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी।

जयशाह ने लिखा कि,”क्रिकेट के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि उद्घाटन की टीमों के लिए बोली #WPL ने 2008 में पुरुषों के IPL के उद्घाटन के रिकॉर्ड तोड़ दिए! विजेताओं को बधाई, क्योंकि हमने कुल बोली में 4669.99 करोड़ रुपये प्राप्त किए। यह महिला क्रिकेट में एक क्रांति की शुरुआत का प्रतीक है।जो इसे प्रशस्त करता है।”

इसके अलावा एक दूसरे ट्वीट में जय शाह ने लिखा कि,”यह न केवल हमारी महिला क्रिकेटरों के लिए बल्कि पूरी खेल बिरादरी के लिए एक परिवर्तनकारी यात्रा की शुरुआत है। #WPL महिला क्रिकेट में आवश्यक सुधार लाएगा और एक सर्वव्यापी पारिस्थितिकी तंत्र सुनिश्चित करेगा जो प्रत्येक हितधारक को लाभान्वित करने वाला होगा।तो चलिए महिला प्रीमियर लीग (WPL) की यात्रा शुरू करते हैं….”

अगले माह प्लेयर्स का ऑक्शन

WPL के प्रथम संस्करण के लिए BCCI ने खिलाड़ियों की नीलामी के तारीखों का ऐलान अभी तक नहीं किया है। परंतु ऐसा माना जा रहा है कि फरवरी के प्रथम सप्ताह में ऑक्शन कराया जा सकता है। BCCI द्वारा जारी नीलामी दस्तावेज में यह बताया गया है कि WPL के लिए स्क्वायड की साइज 15 से 18 के बीच रहेगी, जिसमें सात विदेशी खिलाड़ी सम्मिलित किए जा सकेंगे। WPL के पहले सीजन में स्क्वायड बनाने के लिए फ्रेंचाइजियों के पर्स में 12 करोड़ रुपए उपलब्ध रहेंगे।‌

WPL की टीमें

अडानी ग्रुप (अहमदाबाद) – 1,290 करोड़।

एमआई (मुंबई) – 912 करोड़।

आरसीबी (बेंगलुरु) – 901 करोड़।

कैपरी ग्लोबल (लखनऊ) – 757 करोड़।

जेएसडब्ल्यू (दिल्ली) – 810 करोड़।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय