WPL का पहला संस्करण खत्म हो गया है। पांच टीमों के जबरदस्त टक्कर में आईपीएल के तरह ही WPL में भी मुंबई इंडियंस फ्रैंचाइज़ी का बोलबाला रहा और रविवार यानी 26 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराने के साथ ही मुंबई इंडियंस WPL टूर्नामेंट के इतिहास की पहली चैंपियन बन गई. टूर्नामेंट के शुरुवात से हरमनप्रीत की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस का दबदबा रहा और पूरे टूर्नामेंट में मुंबई की टीम ने चैंपियन की तरह खेला। मुंबई के खिलाड़ियों का दबदबा मैच में ही नहीं बल्कि फाइनल के बाद मिले अवार्ड्स और प्राइज मनी में भी दिखा, जहां न सिर्फ टीम को जबरदस्त कैश अवॉर्ड मिले , बल्कि अलग-अलग खिलाड़ियों के खाते में पैसों की बारिश भी हुई. तो आइये अपने इस रिपोर्ट में हम देख लेते हैं की WPL विजेता और उपविजेता टीम को कितनी धन राशि मिली और किन खिलाड़ियों को कौन सा अवार्ड दिया गया।
सबसे पहले बात हम करते हैं WPL की पहली विजेता टीम मुंबई इंडियंस की। मुंबई की टीम के झोली में न सिर्फ WPL की ट्रॉफी गयी बल्कि इस ट्रॉफी के साथ साथ मुंबई की टीम को कुल 6 cr की इनामी राशि भी मिली है। वही , अगर हम Runner Up टीम दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो उन्हें भी एक ट्रॉफी मिली और साथ में तीन करोड़ रुपए की इनामी राशि भी प्रदान दी गयी। सिर्फ टीमों को ही नहीं, बल्कि निजी प्रदर्शन के लिए भी कई खिलाड़ियों को इनाम में मोटी रकम मिली. वैसे तो इन अवॉर्ड्स में भी मुंबई इंडियंस के ही ज्यादा खिलाड़ी दिखीं, लेकिन वही , दिल्ली और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की भी एक-एक खिलाड़ी शामिल रहे।
तो आइये देख लेते हैं की किस खिलाड़ी को किस अवार्ड से नवाजा गया
प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का अवार्ड मुंबई इंडियंस की हेली मैथ्यूज को दिया गया जिसमें उन्हें 5 लाख रुपए की इनामी राशी मिली।
-मुंबई और दिल्ली के बीच फाइनल मुकाबले में प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवार्ड नैट सिवर-ब्रंट को दिया गया और 2.5 लाख की इनामी राशी भी प्रदान की गयी।
ऑरेंज कैप (यानि की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर ) दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग को दिया गया और साथ ही उन्हें 5 लाख रुपये की धन राशि से नवाजा गया।
पर्पल कैप कैप (यानि की सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली महिला क्रिकेट) मुंबई इंडियंस की हेली मैथ्यूज के नाम रहा और साथ ही उन्हें 5 लाख रुपए की इनामी राशी से नवाजा गया।
एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन- का अवार्ड मुंबई इंडियंस की यास्तिका भाटिया को दिया गया , और साथ ही 5 लाख रुपये की धन राशि भी मिली।
कैच ऑफ द सीजन- मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर को दिया गया और साथ ही , 5 लाख रुपए की धन राशि से नवाज़ा गया।
पावरफुल स्ट्राइकर ऑफ द सीजन का अवार्ड रॉयल चैलेंजर्स बंगलोरे की सोफी डिवाइन,के नाम रहा और साथ ही , 5 लाख रुपए की धन राशि से नवाज़ा गया।
WPL का पहला फेयर प्ले अवॉर्ड- मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के नाम रहा। और दोनों ही टीमों को 5-5 लाख रुपए की धनराशि से नवाजा गया।