Homeफीचर्डWPL Auction 2023: पांच फ्रेंचाइजियों ने खर्च किए 59.5 करोड़,87 प्लेयर्स बिके,...

संबंधित खबरें

WPL Auction 2023: पांच फ्रेंचाइजियों ने खर्च किए 59.5 करोड़,87 प्लेयर्स बिके, एक साथ देखिए पांचों टीमों का स्क्वॉड

महिला प्रीमियर लीग के प्रथम संस्करण के लिए मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ऑक्शन पूरा हो गया है। ऑक्शन में शॉर्ट लिस्ट किए गए कुल 448 महिला खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई। जिसमें से WPL की 5 फ्रेंचाइजियों ने कुल 87 खिलाड़ियों को खरीदा। इस नीलामी में 30 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं। परन्तु सभी को पीछे छोड़कर भारत की उप कप्तान स्मृति मंधाना ने सबसे अधिक मूल्य में बिकने का रिकॉर्ड बनाया। उन्हें रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने 3 करोड़ 40 लाख रुपए में खरीदकर अपने साथ जोड़ा।WPL के ऑक्शन में सबसे महंगे दाम में बिकने वाले खिलाड़ियों की सूची में ऐश्ली गार्डनर दूसरे नंबर पर रही उन्हें गुजरात जायंट्स ने 3.20 में खरीदा और तीसरे नंबर पर नताली साइवर हैं।जिनपर मुंबई इंडियंस ने 3.20 करोड़ की बोली लगाई। जबकि चौथे स्थान पर भारतीय आलराउंडर दीप्ति शर्मा हैं। जिन्हें यूपी वारियर्स ने 2.60 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया। इसके अलावा पांचवे नंबर पर जेमिमा रोड्रिग्स रहीं। जिन्हें 2.20 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने स्क्वॉड का हिस्सा बनाया।

महिला प्रीमियर लीग के पहले ऑक्शन में कुल 5 फ्रेंचाइजियों ने 59 करोड़ 50 लाख रुपए खर्च किए। सभी टीमों के पर्स में 12-12 करोड़ रुपए थे।गुजरात जायंट्स ने 18 खिलाड़ियों पर पैसे खर्च किए। जिसमें 6 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा मुंबई इंडियंस, आरसीबी, दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वारियर्स ने क्रमश:17 खिलाड़ी (6 विदेशी),18 खिलाड़ी (6 विदेशी),18 प्लेयर्स (6 विदेशी),16 खिलाड़ी(6 विदेशी सहित) पर बोली लगाकर अपना स्क्वॉड तैयार किया।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का पूरा स्क्वॉड

स्‍मृति मंधाना, सोफी डेविन, ऐलिसा पैरी, रेणुका सिंह, ऋचा घोष (विकेटकीपर), ऐरिन बर्न्‍स, दिशा कसत, इंद्राणी रॉय, कनिका आहूजा, आशा शोभना, श्रेयांका पाटिल, हीथर नाइट, डान वान निएकर्क, प्रीति बोस, पूनम खेमनार, कोमल जनजाद, मेगन शूट और सहाना पवार।

गुजरात जायंट्स का पूरा स्क्वॉड

एश्‍ले गार्डनर, बेथ मूनी, सोफिया डंकली, ऐनाबेल सदरलैंड, हरलीन देओल, डिएंड्रा डॉटिन, स्‍नेह राणा, शब्‍बीनेनी मेघना, जॉर्जिया वेयरहम, मानसी जोशी, दयालन हेमलता, मोनिका पटेल, तनुजा कंवर, सुषमा वर्मा, हर्ले गाला, अश्विनी कुमारी, पारुनिका सिसौदिया और शबनम शकील।

मुंबई इंडियंस का पूरा स्क्वॉड

हरमनप्रीत कौर, नाट सिवर, एमिलिया कर, पूजा वस्‍त्राकर, यस्तिका भाटिया, हीथर ग्राहम, इसाबेल वोंग, अमनजोत कौर, दारा गुजराल, साईका इशाक, हेली मैथ्‍यूज, क्‍लोए ट्रायोन, हुमाएरा काजी, प्रियंका बाला, सोनम यादव, नीलम बिश्‍ट और जिंतामनी कलिटा।

दिल्‍ली कैपिटल्‍स का पूरा स्क्वॉड

जेमिमा रॉड्रिग्‍ज, मेग लेनिंग, शेफाली वर्मा, राधा यादव, शिखा पांडे, मारिजाने कैप, तितस साधू, ऐलिस कैपसी, टारा नॉरिस, लौरा हैरिस, जासिया अख्‍तर, मिनु मनी, अरुंधती रेड्डी, तानिया भाटिया, पूनम यादव, जेस जोनासेन, स्‍नेहा दीप्ति और अपर्णा मंडल।

यूपी वारियर्स का स्क्वॉड

सोफी एक्‍लेस्‍टोन, दीप्ति शर्मा, ताहलिया मैक्‍ग्रा, शबनीम इस्‍माइल, ऐलिसा हीली, अंजलि सरवानी, राजेश्‍वरी गायकवाड़, पार्शवी चोपड़ा, श्‍वेता सेहरावत, एस यशश्री, किरन नवगिरे, ग्रेस हैरिस, देविका वैद्य, लक्ष्‍मी यादव, लौरेन बेल और सिमरन शेख।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय