विमेंस प्रीमियर लीग के पहले संस्करण का फाइनल मुकाबला रविवार शाम 7:30 बजे से मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के दोनों फाइनलिस्ट तय हो गए हैं। 26 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स और हरमनप्रीत की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने होंगी। शुक्रवार को खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने यूपी वारियर्स को 72 रनों से शिकस्त देकर फाइनल का टिकट पक्का किया। इस जीत के बाद मुंबई ब्रिगेड के साथ फ्रेंचाइजी की मालकिन नीता अंबानी ने न सिर्फ जश्न मनाया बल्कि खिलाड़ियों के संग डांस करती हुई भी नजर आईं। नीता अंबानी के डांस करते वक्त MI के महिला क्रिकेटरों ने भाभी-भाभी… के नारे लगाए। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मुंबई इंडियंस ने शेयर किया वीडियो
एलिमिनेटर मुकाबले में यूपी वारियर्स को 72 रनों से शिकस्त देने के बाद स्टेडियम में मौजूद MI फ्रेंचाइजी की मालकिन नीता अंबानी ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए पहले सीजन के फाइनल में पहुंचने की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई की जीत में अहम भूमिका निभाने वाली मैन ऑफ द मैच रही नेटली सीवर का उद्घोष कराती हुई भी नजर आई। मुंबई इंडियंस के आधिकारिक टि्वटर हैंडल के जरिए शेयर किए गए, इस वीडियो में नीता अंबानी ने न केवल खुद डांस किया बल्कि बारी-बारी से कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत सभी महिला क्रिकेटरों को डांस कर जश्न मनाने अवसर प्रदान किया।आप भी देखिए वायरल वीडियो..
फिलहाल खिताबी मुकाबले के संपन्न होने के बाद कौन सी टीम जश्न मना पाएगी। इसका फैसला रविवार रात ही हो पाएगा। परंतु फाइनल में पहुंचकर दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस दोनों के हौसले बुलंद है। जबकि प्रशंसक एक कांटे की टक्कर वाले मुकाबले की उम्मीद के साथ टूर्नामेंट का समापन करना चाहते हैं।