Homeफीचर्डWPL 2023 के प्लेयर ऑक्शन लिस्ट का ऐलान,409 को मिली जगह, सिर्फ...

संबंधित खबरें

WPL 2023 के प्लेयर ऑक्शन लिस्ट का ऐलान,409 को मिली जगह, सिर्फ इतने प्लेयर्स पर होगी धनवर्षा

विमेंस प्रीमियर लीग का उद्घाटन संस्करण आगामी 4 से 26 मार्च के बीच मुंबई में खेला जाएगा। जिसके अंतर्गत खेले जाने वाले कुल 22 मैच ब्रेबोर्न स्टेडियम और डी.वाई स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसके लिए 13 फरवरी, 2023 को मुंबई के Jio वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में कुल 409 क्रिकेटरों की नीलामी के लिए WPL प्लेयर नीलामी सूची जारी कर दी गई है।WPL के उद्घाटन सत्र में नीलामी के लिए कुल 1525 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था। BCCI द्वारा जारी अंतिम सूची में 409 खिलाड़ियों को जगह दी गई है। जो नीलामी में हिस्सा लेंगी। यह जानकारी BCCI के सचिव जयशाह के द्वारा WPL को लेकर जारी किए गए एक मीडिया एडवाइजरी में दी गई।

अधिकतम 90 क्रिकेटरों पर लगेगी बोली

नीलामी के लिए चयनित 409 क्रिकेटरों में 246 भारतीय और 163 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। जिनमें से 8 सहयोगी देशों के खिलाड़ी हैं। इसमें कुल 202 कैप्ड खिलाड़ी, 199 अनकैप्ड खिलाड़ी और 8 सहयोगी देशों से हैं। विमेंस प्रीमियर लीग के प्रथम सत्र में प्रतिभाग करने जा रही पांच टीमों के पास अधिकतम 90 स्लॉट उपलब्ध हैं। जिनमें से 30 विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं। जबकि INR 50 लाख उच्चतम आरक्षित मूल्य है।जिसमें 24 खिलाड़ियों ने उच्चतम ब्रैकेट में स्लॉट किए जाने का चुनाव किया हैं। टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा और भारत की अंडर -19 टी20 विश्व कप विजेता कप्तान शेफाली वर्मा उन भारतीयों में शामिल हैं, जिन्होंने खुद को उच्चतम ब्रैकेट में रखा है।

एलिस पेरी, सोफी एक्लेस्टोन, सोफी डिवाइन और डिआंड्रा डॉटिन जैसे कुछ नामों के साथ 13 विदेशी खिलाड़ियों ने खुद को 50 लाख रुपये के आरक्षित मूल्य के तहत रखा है।नीलामी सूची में 30 खिलाड़ी हैं जिनका आधार मूल्य 40 लाख रुपये है।यह नीलामी 13 फरवरी को दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय