HomeWPLWPL 2023 : फाइनल मुकाबले में MI ने मारी बाजी,एमएस धोनी से...

संबंधित खबरें

WPL 2023 : फाइनल मुकाबले में MI ने मारी बाजी,एमएस धोनी से भी आगे निकली हरमनप्रीत कौर

विमेंस प्रीमियर लीग के प्रथम संस्करण के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराकर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया है। ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेंग लेनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 131 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जिसे हरमनप्रीत की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने ऑलराउंडर सीवर ब्रंट के नाबाद अर्धशतकीय पारी के बदौलत तीन गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया।खिताबी जंग में 7 विकेट से जीत दर्ज करने के साथ ही विमेंस टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक खास मामले में महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर ली है।

हरमनप्रीत कौर ने की धोनी के बराबरी

साल 2007 में भारतीय टीम को T20 वर्ल्ड कप दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी को इंडियन प्रीमियर लीग के पहले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी सौंपी गई थी। अपने नेतृत्व में पहली ही बार में उन्होंने चेन्नई को फाइनल में पहुंचा दिया था। जिसके बाद वह अपनी टीम को IPL के पहले सीजन के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे। हरमनप्रीत कौर ने उनके इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। हालांकि पहले सीजन में महेंद्र सिंह धोनी अपनी टीम को खिताब दिलाने में असफल रहे थे। परंतु वह साल 2010 में IPL का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बने थे। वहीं दूसरी तरफ हरमनप्रीत कौर पहले ही सीजन में मुंबई इंडियंस को खिताब दिलाकर इस मामले में एम एस धोनी से आगे निकल गई है।

विमेंस प्रीमियर लीग पुरस्कार विजेता

विमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस जहां खिताब जीतकर मालामाल हुई है। वहीं उपविजेता रही दिल्ली कैपिटल्स ने भी करोड़ों रुपए पर कब्जा जमाया है। फाइनल मुकाबले में नेट सीवर ब्रंट ने 60 रनों की सूझबूझ भरी पारी खेली। जिस कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द फाइनल मैच का अवार्ड दिया गया।जबकि हेले मैथ्यूज प्लेयर ऑफ द सीरीज रहीं।

चैंपियंस- मुंबई इंडियंस (₹ 6 करोड़)

उपविजेता- दिल्ली कैपिटल्स (₹ 3 करोड़)

मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर- हेले मैथ्यूज (MI) ₹ 5 लाख

पर्पल कैप (सबसे ज्यादा विकेट)- हेले मैथ्यूज (16 विकेट)- ₹ 5 लाख

ऑरेंज कैप (सर्वाधिक रन)- मेग लैनिंग (दिल्ली कैपिटल्स) -345 रन (₹ 5 लाख)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय