टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। सारा तेंदुलकर किसी न किसी बहाने अनायास ही चर्चाओं में आती रही हैं।सारा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। उनके पास बड़ी संख्या में फैन फॉलोइंग है। जिनके लिए वह आए दिन फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इन सबके बीच सारा तेंदुलकर एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गई है।
दरअसल इन दिनों सारा तेंदुलकर विदेश दौरे पर हैं, जहां वह अपनी छुट्टियों का जमकर लुफ्त उठा रही हैं।इसी दौरान वह केन्या के जंगल में घूमने के लिए पहुंची हैं। जहां उन्होंने केन्या के मूल निवासियों के साथ कुछ समय व्यतीत किया। इस दौरान उन्होंने जंगल में एक शख्स के साथ तस्वीरें खिंचवाई और उसे बाकायदा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड भी किया। जिसके बाद उनके प्रशंसक उतावले हो गए और तरह-तरह के कमेंट्स करने लगे।
सारा ने गिल को किया अनफॉलो
सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर का नाम टीम इंडिया के उभरते सितारे शुभमन गिल के साथ जोड़ा जाता रहा है। यही कारण है कि 22 गज की पिच पर जैसे-जैसे शुभमन गिल ने अपना सिक्का जमाया। उसी रफ्तार से सोशल मीडिया की आभासी दुनिया में गिल के साथ सारा तेंदुलकर भी प्रसिद्ध होती गई।सोशल मीडिया से लेकर विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म पर सारा तेंदुलकर को शुभमन गिल से जोड़कर तरह-तरह की बातें की जाती रही हैं।
कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि, सारा तेंदुलकर और शुभमन एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। परंतु अब खबरें आई हैं कि इन दोनों दिग्गज हस्तियों का ब्रेकअप हो गया है। इतना ही नहीं इन दोनों ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है।
बताते चलें कि, शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर का नाम भले ही एक-दूसरे के साथ जोड़ा जाता रहा है। परंतु दोनों ने सार्वजनिक मंच पर कभी भी एक दूसरे को लेकर किसी भी तरीके की बयानबाजी नहीं की है। लिहाजा इन दोनों को जोड़कर आने वाली कई खबरें महज एक अफवाह होती हैं।