IPL 2023 का 58वां मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद में खेला जा रहा है। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीमें आमने-सामने हैं। इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए हैं। वैसे तो अब तक यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा है।परंतु सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के 19वें ओवर में एक ऐसी घटना घटी जिस कारण मुकाबले को कुछ देर तक रोकना पड़ गया। इस मुकाबले का लाइव प्रसारण देख रहे प्रशंसक यह जानना चाहते हैं कि आखिर मैच को बीच में क्यों रोकना पड़ा? इसका जवाब अब सामने आ गया है।
19वें ओवर में क्या घटा ?
लखनऊ सुपरजाइंट्स की तरफ से तेज गेंदबाज आवेश खान अपनी टीम का 19वां ओवर डाल रहे थे। इस ओवर की चौथी गेंद पर शानदार बल्लेबाजी कर रहे हेनरिक क्लासेन चौका जड़ देते हैं। जिसके बाद मुकाबला रुक जाता है। मुकाबला दोबारा शुरू होने के बाद कॉमेंटेटर इस बात का खुलासा करते हैं कि आखिर मैच क्यों रोकना पड़ा? कमेंटेटर्स के अनुसार मैच के दौरान कुछ प्रशंसक लखनऊ सुपरजाइंट्स के डगआउट में कुछ फेंक देते हैं। जिस वजह से असुविधाजनक स्थिति उत्पन्न होने के कारण अंपायर मैच को रोकने का निर्णय ले लेते हैं। हालांकि कुछ समय बाद स्थिति सामान्य होने के बाद मैच दोबारा शुरू हो जाता है। जिसके बाद अंतिम गेंद पर कैच आउट होकर क्लासेन पवेलियन लौट जाते हैं।
बताते चलें कि, इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने 29 गेदों पर 47 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इसके अलावा अब्दुल समद भी 37 रन बनाकर दूसरे सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे। जिसके बदौलत उनकी टीम एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी।



