HomeUncategorizedकौन होगा एशिया कप 2023 का फाइनलिस्ट? भारत और पाकिस्तान के दोबारा...

संबंधित खबरें

कौन होगा एशिया कप 2023 का फाइनलिस्ट? भारत और पाकिस्तान के दोबारा भिड़ंत का कितना चांस, जानिए पूरा समीकरण

एशिया कप 2023 में सुपर 4 की जंग जारी है। धीरे-धीरे यह टूर्नामेंट अपने अंतिम दौर में पहुंच रहा है।इस टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने वाली कुल 6 टीमों में से 4 टीमों ने सुपर 4 में जगह बनाई है। जिसमें भारत, श्रीलंका,पाकिस्तान और बांग्लादेश शामिल हैं। पाकिस्तान और बांग्लादेश ने सुपर 4 में अभी तक दो-दो मुकाबले खेले हैं,जबकि भारत और श्रीलंका ने एक-एक मैच खेला है। यह दोनों टीमें आज शाम कोलंबो के आर प्रेम दास स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। उससे पहले प्वाइंट्स टेबल की स्थिति देखें तो पाकिस्तान को 238 रनों के बड़े अंतर से हराकर भारत इस वक्त सबसे मजबूत स्थिति में है।

वैसे तो भारत-पाकिस्तान और श्रीलंका के पास 2-2 प्वाइंट्स हैं। इन तीनों टीमों ने एक-एक मुकाबले में जीत दर्ज की है। परंतु अच्छे रन रेट (+4.5560) के कारण भारत पहले, श्रीलंका (+0.420) दूसरे, पाकिस्तान (-1.892) तीसरे तथा बांग्लादेश (-0.749) चौथे पायदान पर मौजूद है। ऐसे में लोगों के जेहन में यह सवाल है कि आखिर कौन सी टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई करती हुई दिख रही है और किसके पास कितना चांस है। आइए देखते हैं किस तरीके का समीकरण बन रहा है। क्या भारत आसानी से एशिया कप 2023 के फाइनल में पहुंच रहा है या फिर उसकी राह में कुछ रोड़ा है?

भारत के फाइनल में पहुँचने का समीकरण:

  1. भारतीय टीम को अपने बचे हुए दो मुकाबलों में किसी एक में जीत हासिल करनी होगी।
  2. अगर भारत के बचे हुए दोनों मुकाबले बारिश के कारण रद्द हो जाते है तब भी भारतीय टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।
  3. सुपर 4 में पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद भारत को रनरेट की कोई समस्या नहीं होने वाली है। इसलिए अंक के बराबर होने की स्थिति में रन रेट का आकलन करने पर भारत आसानी से फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगा।

भारत के फाइनल में न पहुँचने का समीकरण:

  1. भारत अपने बचे हुए दोनो मुकाबले हार जाती है और श्रीलंका पाकिस्तान के खिलाफ हार जाती है या फिर श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला रद्द हो जाता तो इस सूरत में पाकिस्तान और श्रीलंका का फाइनल देखने को मिलेगा।
  2. अगर भारत का बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला बारिश की भेट चढ़ जाये और श्रीलंका भारतीय टीम को हरा दे और पाकिस्तान श्रीलंका को धूल चटाई दे,इस सूरत में भी भारतीय टीम को बाहर का रस्ता देखना पड़ेगा।

बांग्लादेश के फाइनल में पहुंचने का समीकरण

बांग्लादेश एशिया कप से बाहर हो चुका है अब उसे भारत के खिलाफ सिर्फ औपचारिक मुकाबला खेलना है। इसलिए उसके पास फाइनल में पहुंचने का कोई चांस नहीं है।

पाकिस्तान के एशिया कप के फाइनल में पहुँचने का समीकरण

  1. पाकिस्तान श्रीलंका को अपने बचे हुए मुकाबले में हरा दे और भारत भी श्रीलंका को, तो पाकिस्तान और भारतीय टीम के बीच फाइनल मैच देखने को मिलेगा।
  2. भारतीय टीम अपने बचे हुए दोनो मुकाबले हार जाती है और श्रीलंका पाकिस्तान के खिलाफ हार जाती है, या फिर श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला रद्द हो जाता तो इस सूरत में पाकिस्तान और श्रीलंका का फाइनल देखने को मिलेगा।
  3. अगर भारत का बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला बारिश की भेट चढ़ जाये और श्रीलंका भारतीय टीम को हरा दे और पाकिस्तान, श्रीलंका को पटखनी देने में सफल रहे तो उस सूरत में भी भारतीय टीम को बाहर का रस्ता देखना पड़ेगा।

पाकिस्तान के एशिया कप से बाहर होने का समीकरण

  1. पाकिस्तान अगर श्रीलंका के खिलाफ हार जाता है तो वो एशिया कप से बाहर हो जायेगा।
  2. पाकिस्तान श्रीलंका से जीत भी जाये मगर श्रीलंका भारत को हरा दे और भारत बांग्लादेश को, तो भी पाकिस्तान को बाहर का रास्ता देखना पड़ेगा।
  3. अगर श्रीलंका पाकिस्तान का मुकाबला रद्द हो जाये और श्रीलंका भारत से बुरी तरीके से पटखनी न खाये तब भी पाकिस्तान को बाहर का रास्ता देखना पड़ेगा।
  4. एशिया कप के बचे हुए सारे मुकाबले रद्द भी जाये तो भी पाकिस्तान को बाहर का रास्ता देखना पड़ेगा

श्रीलंका के एशिया कप के फाइनल में पहुंचने का समीकरण

  1. श्रीलंका अगर पाकिस्तान या भारत किसी एक को भी हरा देता है तो वो एशिया कप के फाइनल में प्रवेश कर लेगा।
  2. श्रीलंका के बचे हुए मुकाबले रद्द भी हो जाये तो भी श्रीलंका फाइनल में प्रवेश कर लेगा।

3 .अगर श्रीलंका पाकिस्तान का मुकाबला रद्द हो जाये और श्रीलंका भारत से बुरी तरीके से पटखनी न खाये तो भी श्रीलंका फाइनल में प्रवेश कर लेगा।

  1. भारत अपने बचे हुए दोनो मुकाबले हार जाती है और श्रीलंका पाकिस्तान के खिलाफ हार जाता है या फिर श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला रद्द हो जाता तो इस सूरत में पाकिस्तान और श्रीलंका का फाइनल देखने को मिलेगा।
  2. अगर भारत का बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला बारिश की भेट चढ़ जाये और श्रीलंका भारतीय टीम को हरा दे और पाकिस्तान श्रीलंका को हरा दे,उस सूरत में भी श्रीलंका फाइनल में प्रवेश कर लेगा।

श्रीलंका के फाइनल से बाहर जाने का समीकरण

  1. श्रीलंका अपने बचे हुए दोनों मुकाबले हार जाता है तो उस सूरत में वो एशिया कप के फाइनल से बाहर हो जायेगा।
  2. अगर श्रीलंका और भारत का मुकाबला बारिश की भेट चढ़ जाये और पाकिस्तान, श्रीलंका और भारत बांग्लादेश को हरा दे, तो भी श्रीलंका फाइनल के रेस बाहर हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय