Homeफीचर्डकौन हैं AUS के Harjas Singh जिन्होंने ICC U-19 World Cup में...

संबंधित खबरें

कौन हैं AUS के Harjas Singh जिन्होंने ICC U-19 World Cup में Team India को हराया..

ऑस्ट्रेलिया नहीं..इस..1..भारतीय ने भारत को U-19 World Cup का फाइनल हराया..और..ऑस्ट्रेलिया को चैंपियन बनाया। आखिर कौन है ऑस्ट्रेलिया का यह युवराज..जिसने ख़त्म किया फाइनल में टीम इंडिया का राज?

इस खिलाड़ी का नाम है हरजस सिंह। आपको बता दें..हरजस सिंह वह खिलाड़ी हैं जो..लगातार U-19 World Cup में फेल हो रहे थे। खुद हरजस सिंह को भी नहीं पता था कि फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में उन्हें मौका मिलेगा या फिर नहीं..क्योंकी फाइनल से पहले उन्होंने 6 मैच में सिर्फ 49 रन बनाए थे..लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उनपर भरोसा किया और भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में मौका दिया। फिर जैसा कि..अंग्रेजी में कहते हैं..Rest Is History.

अब चलिए आपको अपनी इस रिपोर्ट में बताते हैं कि..आखिर भारतीय मूल के हरजस सिंह जो ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेलते हैं उनका भारत से नाता क्या है?
कौन हैं हरजस सिंह

• हरजस सिंह का परिवार लगभग 24 साल पहले चंडीगढ़ से ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट हुआ था
• हरजस सिंह का जन्म 31 जनवरी 2005 को सिडनी में हुआ था
• हरजस सिंह ने 5 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था
• रेवेस्वी वर्कर्स क्रिकेट क्लब से हरजस सिंह ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत करी थी
• हरजस सिंह लेफ्टी बल्लेबाज होते हुए..दाएं हाथ से गेंदबाजी करते हैं
• हरजस सिंह आखिरी बार साल 2015 में भारत आए थे
• हरजस सिंह के चाचा अभी भी पंजाब में ही रहते हैं
• हरजस सिंह के कुछ लोग चंडीगढ़ तो कुछ अमृतसर में हैं
• हरजस सिंह के माता-पिता फिलहाल भारत में ही रहते हैं
• क्रिकेट खेलने के लिए हरजस सिंह अपने अंकल के पास ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं

यह था हरजस सिंह का जीवन परिचय..अब आपको समझ आ गया होगा कि..क्यों हमें शुरू में यह कहा था कि..1 भारतीय ने भारत को U-19 World Cup का फाइनल हराया।

अब अगर U-19 World Cup के फाइनल में हरजस सिंह की परफॉरमेंस की बात करी जाए तो..हरजस सिंह ने 64 गेंदों पर 55 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 3 छक्के और 3 चौके लगाए। हरजस की इस पारी ने टीम की हार की स्क्रिप्ट तैयार कर दी। मैच में हरजस ने ना सिर्फ अर्धशतक लगाया बल्कि एक छोर से उन्होंने अपने विकेट बचाए रखा और साथ ही उन्होंने टीम के लिए उपयोगी साझेदारी भी की।
U19 WC फाइनल में हरजस सिंह
रन – 55
बॉल – 64
6 – 3
4 – 3

इस तरह 1 भारतीय ही भारत की हार का कारण बना..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय