टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा काफी समय से चेन्नई सुपर किंग्स के एक महत्वपूर्ण कड़ी रहे हैं। उन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर कई बार चेन्नई सुपर किंग्स को मुश्किलों से उबारा है। वह साल 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हुए थे। रवींद्र जडेजा भले ही लंबे समय से चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते चले आ रहे हैं। परंतु अभी भी उनका मन भरा नहीं है। वह आने वाले समय में भी CSK के लिए इसी प्रकार से खेलते रहना चाहते हैं।
CSK को लेकर रवींद्र जडेजा का खुलासा
रवीद्र जडेजा ने CSK के डगआउट के वातावरण के बारे में बात करते हुए बड़ा खुलासा किया है।जडेजा ने बताया कि “चेन्नई सुपर किंग्स के मैनेजमेंट और मालिक कभी भी किसी भी खिलाड़ी के ऊपर दबाव नहीं बनाते हैं। 11 सालों से उनका रवैया वैसा ही रहा है।वो लोग कभी भी किसी को नीचा दिखाने का प्रयास नहीं करते हैं।भले ही आप का प्रदर्शन अच्छा न रहा हो। इसके अलावा वहां सीनियर और जूनियर जैसा कुछ भी नहीं है। जो इज्जत सीनियर खिलाड़ियों को मिलती है वैसा ही व्यवहार अंडर-19 के किसी युवा खिलाड़ी से भी की जाती है।किसी के ऊपर अतिरिक्त दबाव नहीं डाला जाता है। सबको समान समझा जाता है।”
दर्शकों का मिल रहा प्यार
जडेजा ने आगे बताया कि, “पुणे में चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी ने इस चीज का इंतजाम किया था कि उसके 2000 से 3000 प्रशंसक पुणे में ही रहेंगे और वह सभी 7 मुकाबले देखेंगे।” इसके अलावा उन्होंने कहा कि, “उनके रहने और खाने का खर्च सीएसके की फ्रेंचाइजी द्वारा उठाया जाएगा। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी भी दी गई है। क्योंकि होम-अवे फॉर्मेट वापस लौटने के बाद हम अपने आधे मुकाबले घर में ही खेल रहे हैं। इसलिए जब हम लोग अभ्यास करने के लिए जाते हैं। उसी समय 15 से 20 हजार दर्शक अभ्यास देखने के लिए चले आते हैं।



