HomeIPL2023IPL 2023 : MI के खिलाफ बीच मैच में राइट हैंड बैट्समैन...

संबंधित खबरें

IPL 2023 : MI के खिलाफ बीच मैच में राइट हैंड बैट्समैन बने वार्नर, अचंभित रह गए दर्शक, वीडियो वायरल

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें मैच में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हरा दिया है।मुंबई इंडियंस को अंतिम दो गेंदों पर तीन रनों की दरकार थी।आखिरी गेंद पर मुंबई ने मुकाबले को अपने नाम किया। इस मुकाबले के दौरान एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। जब ऑस्ट्रेलियाई टीम के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वार्नर एक फ्री हिट गेंद पर लेफ्ट से राइट हैंड वाले बैट्समैन बन गए। डेविड वॉर्नर की यह करामात देखकर मैदान पर उपस्थित दर्शक अचंभित रह गए।

यह घटना दिल्ली कैपिटल्स के आठवें ओवर में घटी,जब स्पिनर ऋतिक शौकीन ने एक नो-बॉल दी, जिसके बाद अगली गेंद फ्री हिट में बदल गई। फ्री हिट गेंद खेलने के लिए डेविड वार्नर ने अपने बल्लेबाजी स्टाइल को बाएं से दाएं हाथ के लिए बदल दिया। हालांकि वॉर्नर इसे अच्छे से कनेक्ट करने में नाकाम रहे और इस गेंद पर एक रन भी नहीं बना सके।

बताते चलें कि, मंगलवार शाम खेले गए इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए थे। इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने 47 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा अक्षर पटेल(25 गेंद 54 रन) ने शानदार अर्धशतक जड़ा। हालांकि इस मैच में मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। इस दौरान जीत में अहम भूमिका निभाते हुए मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने 45 गेंदों पर 65 रनों की धमाकेदार पारी खेली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय