दो साल के अलगाव के बाद टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांडया की एक बार फिर से उनकी पुरानी फेंचाइजी मुंबई इंडियंस में वापसी हो गई है।ओपन ट्रेड के तहत मुंबई इंडियंस ने पहले कैमरान ग्रीन को रॉयल चैलेजर बैंग्लोर भेजा,फिर हार्दिक पांड्या को अपना हिस्सा बनाया। रविवार को गुजरात टाइटंस ने पहले बतौर कप्तान हार्दिक पांडया को आगामी सीजन के लिए रिटेन किया था, परन्तु उसके बाद खबर आई कि,फिल्मी अंदाज में क्रिकट के पीछे चलने वाले खेल के जरिए वह मुंबई में वापस आ गए।
मुंबई इंडियंस में वापसी के बाद हार्दिक पांडया की पहली प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने अपने घर वापसी पर प्रसन्नता जताई है। हार्दिक पांडया ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करते लिखा कि, “यह बहुत सारी अद्भुत यादें वापस लाता है-मुंबई। वानखेड़े, पलटन वापस आकर अच्छा लग रहा है।” दरअसल IPL टीमों की संख्या बढ़ाकर 8 से 10 करने के बाद हार्दिक पंड्या को नवगठित गुजरात टाइटंस की कप्तानी सौंपी गई थी। यह टीम लगातार दो बार फाइनल में पहुंची, और उन्होंने उद्घाटन सत्र में ट्रॉफी पर भी कब्जा जमाया।
This brings back so many wonderful memories. Mumbai. Wankhede. Paltan. Feels good to be back. 💙 #OneFamily @mipaltan pic.twitter.com/o4zTC5EPAC
— hardik pandya (@hardikpandya7) November 27, 2023
आपको बता दें कि, हार्दिक पांडया साल 2015 से 2021 से रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। उस दौरान हार्दिक ने 92 मैच खेले और 1,476 रन बनाए,इसके अलावा बतौर गेंदबाज 42 विकेट भी हासिल किया।
“We are thrilled to welcome Hardik back home! It’s a heartwarming reunion with our Mumbai Indians family! From being a young scouted talent of Mumbai Indians to now being a team India star, Hardik has come a long way and we’re excited for what the future holds for him and Mumbai… pic.twitter.com/7UrqfjUEXU
— Mumbai Indians (@mipaltan) November 27, 2023
हार्दिक पांडया के वापस आने के बाद मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी का बयान भी सामने आया है। उन्होंने दिलखोलकर अपने ऑलराउंडर का स्वागत किया है। नीता अंबानी ने अपने बयान में कहा कि, “हम हार्दिक का घर वापसी पर स्वागत करते हुए रोमांचित हैं! यह हमारे मुंबई इंडियंस परिवार के साथ एक हार्दिक पुनर्मिलन है! मुंबई इंडियंस की युवा खोजी प्रतिभा से लेकर अब टीम इंडिया के स्टार बनने तक, हार्दिक ने एक लंबा सफर तय किया है और हम उनके और मुंबई इंडियंस के लिए भविष्य के बारे में उत्साहित हैं!”