IPL 2023 का आयोजन मार्च-अप्रैल में होना प्रस्तावित है।परंतु अभी तक इसके आधिकारिक तारीखों की घोषणा नहीं की गई है। इसको लेकर तैयारियां जोरों पर है।IPL के 16 वें सीजन के लिए मिनी ऑक्शन पिछले वर्ष 23 दिसंबर को संपन्न हो चुका है। सभी टीमों का स्क्वायड कंफर्म हो गया है।इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, इस वर्ष का IPL भोजपुरी भाषी लोगों के लिए बेहद खास होने वाला है।इस साल वायकॉम18 IPL का डिजिटल पार्टनर है और सभी मैचों का प्रसारण जियो सिनेमा पर किया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो वायकॉम 18 ने पहले ही अन्य 16 भाषाओं के साथ भोजपुरी में भी IPL का प्रसारण करने की योजना बना ली है।
6 भाषाओं में प्रसारित हुआ था पिछला IPL
IPL के पिछले सीज़न का प्रसारण, केवल 6 भाषाओं तक सीमित था। जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम और तमिल शामिल था।लेकिन अब वर्तमान डिजिटल अधिकार धारक ने भाषाओं के मामले में अपने क्षेत्र का विस्तार करने का फैसला किया है। भोजपुरी का चुनाव करने के पीछे का बड़ा कारण यह भी है कि भोजपुरी भारत में दूसरी से अधिक बोले जाने वाली बोली है।
आपको बता दें कि पिछले साल की तरह IPL 2023 में भी एक बार फिर 10 टीमों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा।IPL 2022 में पहली बार टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली गुजरात टाइटंस ने हार्दिक पंड्या की कप्तानी में अपना पहला टूर्नामेंट जीता है। क्रिकेट के प्रशंसकों के लिए कुछ मायूस करने वाली खबरें भी हैं।क्योंकि IPL की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का यह अंतिम IPL हो सकता है।