Homeफीचर्डआपदा को अवसर में बदलने वाले क्रिकेटर बने विराट, गौतम गंभीर से...

संबंधित खबरें

आपदा को अवसर में बदलने वाले क्रिकेटर बने विराट, गौतम गंभीर से हुए विवाद का इस प्रकार उठाया फायदा

हाल ही में संपन्न हुए IPL 2023 में विराट कोहली से जुड़ी दो सबसे बड़ी घटनाओं को जब याद किया जाएगा तो उसमें विराट कोहली, नवीन उल हक और गौतम गंभीर के बीच हुआ विवाद को टॉप पर रहेगा। इसके अलावा BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली और विराट के बीच हुए सांकेतिक विवाद को भी याद किया जाएगा।इन सबके बीच IPL का यह सीजन टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के लिए कई मामलों में खास रहा है। विराट ने इस सीजन दोबारा अपने पुराने फार्म को हासिल करते हुए कुल 14 मुकाबलों में RCB के लिए 139.82 की स्ट्राइक रेट और 53.25 की औसत से 639 रन बनाए हैं। जिसके बदौलत उन्होंने ऑरेंज कैप की रेस में चौथा स्थान भी हासिल किया था।

क्रिकेट खेलते समय मैदान पर बड़ी संख्या में विराट कोहली के प्रशंसक दिखते ही हैं, दूसरी तरफ सोशल मीडिया की आभासी दुनिया में भी विराट का जलवा कायम है। IPL के दौरान विराट ने अपने परफारमेंस से सुर्खियां तो बटोरी ही हैं। परंतु पूरे इवेंट्स के दौरान उनसे जुड़े विवादों के कारण भी किंग कोहली फायदे में रहे हैं ।

सोशल मीडिया पर विराट का जलवा

विराट कोहली ने IPL 2023 में बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो शतक और छह अर्धशतक लगाए थे। इसके अलावा उन्होंने अलग-अलग विवादों के चलते भी खूब सुर्खियां बटोरी थी। जिसकी वजह से विराट IPL 2023 में सोशल मीडिया पर सबसे अधिक बार मेंशन किए जाने वाले खिलाड़ी बने हैं।’Interactive Avenues’ के मुताबिक विराट कोहली को IPL 2023 में उनके प्रशंसकों ने अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 7 मिलियन बार मेंशन किया। जो अन्य क्रिकेटरों के मुकाबले काफी अधिक है। और अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

https://instagram.com/virat.kohli?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

बताते चलें कि,सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के पास 253 मिलियन से अधिक प्रसंशक है। जबकि 51 मिलियन लोग उन्हें फेसबुक,56.5 मिलियन लोग टि्वटर पर उन्हें फॉलो करते हैं। यही कारण है कि विराट को IPLके दौरान सबसे अधिक बार मेंशन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय