IPL की फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित होने जा रहे मेजर लीग क्रिकेट में सिएटल फ्रेंचाइजी के स्वामित्व और संचालन करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला के साथ एक समझौता किया है।MLC में भाग लेने वाली इस टीम का नाम सिएटल ओरकास रखा गया। दरअसल ओर्का एक खतरनाक व्हेल है।जो सिएटल के आसपास समुद्र में पाया जाता है। उसी के तर्ज पर इस फ्रेंचाइजी का नामकरण किया गया है। जुलाई में शुरू होने वाले इस लीग में सीएसके और मुंबई इंडियंस भी जुड़े हुए हैं।
MLC ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि, दिल्ली कैपिटल्स के सह मालिक GMR ग्रुप ने वैश्विक स्तर पर क्रिकेट की टीम बनाने और उसे संचालित करने के लिए सिएटल ओरकास के साथ साझेदारी की है। दिल्ली कैपिटल्स साल 2008 में IPL शुरू होने के बाद से एक प्रतिस्पर्धी फ्रेंचाइजी रही है।”
अमेरिका में क्रिकेट को बढ़ावा देने की कोशिश
दिल्ली कैपिटल के सहमालिक किरण कुमार ग्राडी ने सिएटल ओरकास के साथ साझेदारी करने के बाद कहा कि, “हम अमेरिका को वैश्विक स्तर पर क्रिकेट के बीच विकास के लिए नए मोर्चे के रूप में देखते हैं।पैसिफ़िक उत्तर-पश्चिम हमारे लिए जीएमआर स्पोर्ट्स के संसाधनों को क्षेत्र में लाने और सिएटल ऑर्कास को चैंपियनशिप के लिए प्रतिस्पर्धा करने वाली टीम बनाने में मदद करने का एक अविश्वसनीय अवसर प्रदान करता है।”
MLC में सिएटल ओरकास टेक्सास, लॉस एंजिल्स, न्यूयॉर्क, वाशिंगटन डीसी और सैन फ्रांसिस्को की टीमें हिस्सा लेने वाली है।मेजर लीग को अमेरिका में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिहाज से एक क्रांतिकारी कदम माना जा रहा है।