Homeफीचर्डइस डेट से शुरू होगा पहले अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप का...

संबंधित खबरें

इस डेट से शुरू होगा पहले अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप का रोमांच,ICC ने जारी की इन टीमों के खिलाड़ियों की सूची

दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी में पहला अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप का आयोजन आगामी 14 जनवरी से शुरू हो रहा है। इस टूर्नामेंट में भारत समेत कुल 16 टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं। इन टीमों को चार ग्रुप में विभाजित किया गया है। ग्रुप डी में भारत-दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त अरब अमीरात और स्कॉटलैंड की टीमें शामिल हैं। इस टी-20 विश्व कप का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। वहीं दोनों सेमीफाइनल मैच 27 जनवरी को खेले जाएंगे जबकि फाइनल मैच 29 जनवरी को खेला जाना है। भारत 14 जनवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने सफर की शुरुआत करेगा। ग्रुप स्टेज में सभी टीमें अपने ग्रुप में एक दूसरे से तीन मैच खेलेंगी। ICC ने इस टूर्नामेंट में शिरकत करने वाली सभी 16 में से 10 टीमों के खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है।जो निम्नलिखित है-

ग्रुप-A

ऑस्ट्रेलिया: क्लो आइंसवर्थ, जेड एलेन, चारिस बेकर, पेरिस बॉडलर, मैगी क्लार्क, सियाना जिंजर, लुसी हैमिल्टन, एला हेवर्ड, मिल्ली इलिंगवर्थ, एलेनोर लारोसा, राइस मैककेना, क्लेयर मूर, केट पेले, एमी स्मिथ, एला विल्सन।

रिजर्व खिलाड़ी: पेरिस हॉल, समीरा डिमेग्लियो, सारा कैनेडी, ओलिविया हेनरी, अनन्या शर्मा।

यूएसए: गीतिका कोडाली (कप्तान), अनिका कोलन, अदिति चुडासमा, भूमिका भद्रीराजू, दिशा ढींगरा, इसानी वाघेला, जीवना अरस, लास्य मुल्लापुडी, पूजा गणेश, पूजा शाह, रितु सिंह, साई तन्मयी आईयुन्नी, स्निग्धा पॉल, सुहानी थडानी, तरनम चोपड़ा।

रिजर्व खिलाड़ी: चेतना प्रसाद, कस्तूरी वेदांतम, लिसा रामजीत, मिताली पटवर्धन, त्या गोंजाल्विस

बांग्लादेश और श्रीलंका की टीम की घोषणा अभी तक नहीं की गई है।

ग्रुप-B

इंग्लैंड: ऐली एंडरसन, हन्ना बेकर, जोसी ग्रोव्स, लिबर्टी हीप, नियाम हॉलैंड, रयान मैकडोनाल्ड-गे, एम्मा मार्लो, चारिस पावेली, डेविना पेरिन, लिजी स्कॉट, ग्रेस स्क्रिवेंस, सोफिया स्मेल, सेरेन स्मेल, एलेक्सा स्टोनहाउस, मैडी वार्ड।

रिजर्व खिलाड़ी: एमिली चुर्म्स, शार्लोट लैम्बर्ट, बेथन माइल्स, जेमिमा स्पेंस, मैरी टेलर।

पाकिस्तान: अरूब शाह (कप्तान), अलीज़ा खान, अनोशा नासिर, अरीशा नूर, एयमन फातिमा, हलीमा अज़ीम डार, हनिया अहमर, लाईबा नासिर, महनूर आफताब, कुरतुलैन अहसेन, रिदा असलम, शवाल जुल्फिकार, वरदा यूसुफ, ज़ैब-उन-निसा , ज़मीना ताहिर।

रिजर्व खिलाड़ी: अक्सा यूसुफ, दीना रज़वी, महम अनीस, मुस्कान आबिद, तहज़ीब शाह।

रवांडा और जिम्बाब्वे ने अभी तक अपनी टीम का ऐलान नहीं किया है।

ग्रुप-C

आयरलैंड: एमी हंटर (c), सिउइन ​​वुड (vc), ज़ारा क्रेग, जॉर्जीना डेम्पसे, रेबेका गफ़, अब्बी हैरिसन, जेनिफर जैक्सन, जोआना लॉगरन, नियाम मैकनल्टी, एमी मैगुइरे, किआ मेकार्टनी, ऐली मैक्गी, जूली मैकनेली, फ्रेया सार्जेंट, एनाबेल स्क्वायर्स।

रिजर्व खिलाड़ी: एओइफ फिशर, एलिस वॉल्श।

न्यूज़ीलैंड: ओलिविया एंडरसन, अन्ना ब्राउनिंग, केट चैंडलर, नताशा कोडायरे, इसाबेला गेज़, एंटोनिया हैमिल्टन, अबीगैल हॉटन, ब्रीएर्न इलिंग, फ्रान जोनास, कायली नाइट, पैज लोगेनबर्ग, एम्मा मैकलियोड, जॉर्जिया प्लिमर, इज़ी शार्प, टैश वाकेलिन।

वेस्टइंडीज: अशमिनी मुनिसार (कप्तान), असाबी कॉलेंडर, जहजारा क्लैक्सटन, नैजनी कंबरबैच, अर्निशा फॉनटेन, जैनिलिया ग्लासगो, रियलन्ना ग्रिमंड, त्रिशन होल्डर, जैदा जेम्स, जेनाबा जोसेफ, केडी जैज मिशेल, शालिनी समारू, शुनेले साव, लीना स्कॉट, अबिनी सेंट जीन।

इंडोनेशिया ने अपनी टीम का ऐलान अभी तक नहीं किया है।

ग्रुप D

भारत: शैफाली वर्मा (c), श्वेता सहरावत (vc), ऋचा घोष (wk), जी तृषा, सौम्या तिवारी, सोनिया मेहदिया, हर्ले गाला, हर्षिता बसु (wk), सोनम यादव, मन्नत कश्यप, अर्चना देवी, पार्शवी चोपड़ा, तीता साधु, फलक नाज, शबनम एमडी।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: शिखा, नजला सीएमसी, यशश्री।

स्कॉटलैंड: कैथरीन फ्रेजर (c), आइला लिस्टर (vc) (wk), मौली बारबोर-स्मिथ, ओलिविया बेल, डार्सी कार्टर, मरियम फैसल, मैसी मैसीरा, ओरला मोंटगोमरी, नियाम मुइर, मौली पैटन, नियाह रॉबर्टसन-जैक, नायमा शेख , ऐनी स्टर्गेस, एमिली टकर, एम्मा वालसिंघम।

दक्षिण अफ्रीका: एलैंड्री जांसे वैन रेंसबर्ग, सिमोन लौरेंस, अनिका स्वार्ट, कराबो मेसो, मैडिसन लैंड्समैन (वीसी), ओलुहले सियो (सी), कायला रेनेके, जेना इवांस, मियाने स्मिट, अयंडा हलुबी, सेशनी नायडू, रिफिलवे मोनचो, मोना लिसा लेगोडी , नथाबीसेंग निनी, जेम्मा बोथा।

रिजर्व खिलाड़ी: केटलिन वाइनगार्ड, दियारा रामलकन।

यूएई की टीम का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय