भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर बहुत कम सक्रिय रहते हैं। परन्तु उनकी पत्नी साक्षी धोनी इंस्टाग्राम आए दिन तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जिससे कैप्टन कूल की एक्टिविटी का पता चलता है। परंतु अभी हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक विडियो शेयर किया है। जिसमें वह ट्रैक्टर चलाते हुए नजर आ रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी के इंस्टाग्राम पर यह पोस्ट करीब 25 महीने बाद आया है। जिसका उनके फैंस जमकर सराहना कर रहे हैं।
दो साल बाद इंस्टाग्राम पर एक्टिव नजर आए
इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके कैप्टन कूल ने दो वर्ष से अधिक के समय के बाद इंस्टाग्राम पर कोई वीडियो शेयर किया है। महेंद्र सिंह धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।इस वीडियो में एम एस धोनी कार या बाइक्स नहीं बल्कि खेत में ट्रैक्टर चलाते हुए दिख रहे हैं।खेत जोतने वाला वीडियो शेयर करते हुए एम एस धोनी ने कैप्शन में लिखा कि, ”कुछ नया सीखने में अच्छा लगा, लेकिन काम पूरा करने में काफी समय लग गया।”आपको बता दें, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी गाड़ियों के बहुत बड़े शौकीन हैं।वह कई बार अपनी पुरानी वाइक्स की रिपेयरिंग करवाते हुए भी नजर आएं हैं। इसके अलावा रिटायरमेंट के बाद महेंद्र सिंह धोनी आर्गेनिक खेती कर रहे हैं।
IPL 2023 में मचाएंगे धमाल
यूं तो महेंद्र सिंह धोनी साल भर क्रिकेट से दूर रहते हैं परंतु वह IPL के 16वें संस्करण में खेलने के लिए इस समय जमकर प्रेक्टिस कर रहे हैं। पिछले दिनों उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें वह हेलीकॉप्टर शॉट लगाने का अभ्यास करते हुए नजर आ रहे थे। IPL की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए यह अंतिम IPL हो सकता है।माना जा रहा है कि कैप्टन कूल 16वां सीजन खेलकर क्रिकेट को हमेशा के लिए अलविदा कह देंगे। परन्तु एमएस धोनी ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।