Homeफीचर्डतो ऐसे मिली थी रोहित को मुंबई इंडियंस की कप्तानी,कुंबले ने किया...

संबंधित खबरें

तो ऐसे मिली थी रोहित को मुंबई इंडियंस की कप्तानी,कुंबले ने किया 10 साल पुराने राज का पर्दाफाश

IPL के 16 वें सीजन का आगाज होने में अब महज कुछ ही दिन शेष रह गए। उससे पहले पिछले 15 सालों में IPL के दौरान घटित विभिन्न घटनाक्रमों और किस्से- कहानियों का दौर चल रहा है। इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने रोहित शर्मा को कप्तान बनाए जाने के पीछे के एक राज का पर्दाफाश किया है। एक इंटरव्यू के दौरान अनिल कुंबले ने बताया है कि आखिर रोहित शर्मा को किस प्रकार से मुंबई इंडियंस की कमान सौंपी गई थी।आपको बता दें साल 2013 में कप्तानी सौंपी जाने के बाद से रोहित शर्मा ने 5 बार अपनी टीम को खिताब दिलाया है।

कुंबले ने किया खुलासा

जियो सिनेमा पर बातचीत में अनिल कुंबले ने कहा कि, “IPL 2013 में हमारी टीम को 4-5 मुकाबलों में शिकस्त मिल चुकी थी। जिसके बाद मैंने और जॉन राइट ने मिलकर रोहित शर्मा से पूछा कि क्या आप मुंबई इंडियंस का कप्तान बनना पसंद करेंगे? इस पर रोहित शर्मा ने हां करते हुए टीम की कमान संभालने की जिम्मेदारी ले ली। उसके बाद से हमने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक कप्तान के रूप में वह मुंबई इंडियंस के लिए अविश्वसनीय रहे। उनकी कप्तानी में हमने सबसे अधिक IPL खिताब जीते हैं।”साल 2013 में अनिल कुंबले चीफ मेंटर के रूप में मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे।

बताते चलें कि, 2013 में मुंबई इंडियंस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग के नेतृत्व में टूर्नामेंट खेलने उतरी थी।परंतु उम्मीद के मुताबिक सफलता न मिलने की स्थिति में फेरबदल कर रोहित को कमान सौंप दी गई। जिसके बाद उन्होंने पहले ही प्रयास में टीम को चैंपियन बना दिया। रोहित शर्मा साल 2011 में मुंबई इंडियंस से जुड़े थे। उससे पहले वह डेक्कन चार्जर्स का हिस्सा हुआ करते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय