HomeIPL2023धोनी जैसा कप्तान न कभी हुआ और न ही होगा…..MSD को लेकर...

संबंधित खबरें

धोनी जैसा कप्तान न कभी हुआ और न ही होगा…..MSD को लेकर भावुक हो गया पूर्व दिग्गज

टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज सुनील गावस्कर एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के मुरीद हो गए हैं। सुनील गावस्कर ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक भावुक करने वाला बयान दिया है। गावस्कर ने कैप्टन कूल को इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास का सर्वश्रेष्ठ कप्तान बताया है। साथ ही उन्होंने यह दावा किया है कि उनके जैसा कप्तान न कभी हुआ है और न ही भविष्य में कोई ऐसा हो पाएगा। दरअसल महेंद्र सिंह धोनी ने अभी हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 200 मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड बनाया है। 41 वर्षीय कैप्टन कूल एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने किसी IPL टीम की 200 मैचों में अगुवाई की है।

धोनी को लेकर क्या बोल गए गावस्कर?

सुनील गावस्कर ने कहा कि, चेन्नई सुपर किंग्स कठिन परिस्थितियों में निकलना जानती है। यह महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही संभव हो पाया है। किसी भी खिलाड़ी के लिए 200 मैचों में कप्तानी करना मुश्किल कार्य है। इतने सारे मैचों में कप्तानी करना एक बोझ जैसा होता है।उसका असर आप के प्रदर्शन पर भी पड़ता है। परंतु महेंद्र सिंह धोनी काफी अलग है।उनके जैसा कप्तान न कभी हुआ और न ही भविष्य में उनके जैसा कोई होगा।

धोनी की अगुवाई में टीम ने मचाया धमाल

साल 2016 और 2017 में चेन्नई सुपर किंग्स पर बैन लगने वाले पीरियड को छोड़ दिया जाए तो महेंद्र सिंह धोनी ने 2008 मैं इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत होने के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभाली है। तब से लेकर अब तक उन्होंने CSK को 4 बार IPL का खिताब जिताया है। इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी ने 200 मर्तबा अपनी टीम की अगुवाई की है। जिसमें से उसे 120 बार जीत और 79 बार हार का सामना करना पड़ा है। जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। ओवरऑल एमएस धोनी ने 214,IPL मैचों में टीम की अगुवाई की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय