IPL 2023 का आगाज हो चुका है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में गत चैंपियन गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 5 विकेट से हराया है। होम-अवे फॉर्मेट में लौटा IPL का 16वां सीजन बिल्कुल नए अंदाज में नजर आ रहा है। इस सीजन में जहां इंपैक्ट प्लेयर रूल समेत नियमों में किए गए कई बदलाव इस टूर्नामेंट को और रोमांचक बना रहे हैं। वहीं इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण का जिम्मा संभाल रहे Jio Cinema ने इस लीग को और लोकप्रिय बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। जिसके परिणाम दिखने लगे हैं।
भोजपुरी का जलवा
दरअसल IPL के इतिहास में पहली बार सभी मैचों का प्रसारण भोजपुरी भाषा में भी किया जा रहा है। इससे पहले IPL की कमेंट्री सिर्फ 6 भाषाओं में की जाती थी। परन्तु अबकी बार IPL की कमेंट्री कुल 12 भाषाओं में की जा रही हैं। हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ जैसी भाषाओं में क्रिकेट की कमेंट्री सुनकर प्रशंसक काफी प्रफुल्लित हैं। लेकिन भोजपुरी का फ्लेवर उत्तर भारतीयों को ज्यादा लुभा रहा है।
रवि किशन ने की कमेंट्री
IPL 2023 के ओपनिंग मैच में पूर्व भोजपुरी स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन भोजपुरी भाषा में कमेंट्री करते हुए नजर आए। रवि किशन के कमेंट्री वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। जिसमें वह मजेदार ढंग से कमेंट्री करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं।
इसके अलावा रवि किशन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि,”जवन चौका के झड़ी लगा दे…
आ छक्का के छक्का छुड़ा दे…
ऊ बाहुबली ह, महाबली ह,
आईपीएल के ऊहे खलबली ह..!!”
IPL में खेले जा रहे मुकाबलों का परिणाम चाहे जो रहे। परंतु इस वक्त भोजपुरी में कमेंट्री सुनकर प्रशंसक बेहद खुश है। साथ ही भोजपुरी भाषा का प्रचार-प्रसार भी जोर-शोर से हो रहा है।