टीम इंडिया का आगामी टी20 मुकाबला 15 जून को कनाडा के साथ फ्लोरिडा में खेला जाएगा, इस दौरान मैसम वैज्ञानिकों द्वारा पूर्वानुमान लगाए जा रहे हैं कि फ्लोरिडा पर जानलेवा बाढ़ के खतरे मंडरा रहे हैं। इसी फ्लोरिडा की सरजमीं पर 11 जून को श्रीलंका और नेपाल के बीच मुकाबला होने वाला था जोकि बारिश के कारण रद्द हो गया। वहीं अब फ्लोरिडा में भयंकर बाढ़ के संकेत लगाए जा रहे हैं।
भारत के साथ अन्य टीमों का भी मैच हो सकता है रद्द
दरअसल, फ्लोरिडा में नेपाल और श्रीलंका के बीच आयोजित होने वाला मुकाबला अभी हालिया समय में रद्द हुआ है; हालांकि, आगामी 15 जून को भारत और कनाड़ा, 16 जून को पाकिस्तान और ऑयरलैंड के बीच मुकाबले इसी धरा पर होने जा रहे हैं इस दौरान अनुमान लगाए जा रहे हैं कि ये मुकाबले भी बारिश के कारण रद्द हो सकते हैं, जबकि कई स्रोंतों का दावा है कि फ्लोरिडा के नियामी नामक क्षेत्र में जानलेवा बाढ़ आने का खतरा भी मंडरा रहा है।
🚨#BREAKING: A Life threatening flash flood emergency has been declared due to catastrophic flooding multiple water resources are underway
The National Weather Service in Miami has issued a Flash Flood Emergency for significant to catastrophic flooding in… pic.twitter.com/DS2NwM9Lwa
— R A W S A L E R T S (@rawsalerts) June 12, 2024
मैच रद्द होने से टीम इंडिया को नहीं कोई खतरा
15 जून को फ्लोंरिडा में 86 प्रतीशत संभावनाएं जताई जा रही हैं कि आंध तूफान के साथ बारिस हो सकती है। वहीं अगर इस मुकाबले की टीम इंडिया के लिए अहमियत देखी जाए तो कुछ खास नहीं है क्योंकि, भारतीय टीम पहले ही सुपर-8 में क्वालीफाई कर चुकी है अब अगर ये मुकाबला रद्दर हो भी जाता है तो टीम इंडिया का कोई खतरा नहीं है। वहीं इस मुकबले को रद्द होते ही कऩाड़ा टीम की समस्याएं बढ़ चुकी हैं।



