हाल ही IPL की दूसरी सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने बड़ा बदलाव करते हुए रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांडया को अपना नया कप्तान बनाया है। रोहित शर्मा जैसे दिग्गज को कप्तानी से हटाना किसी भी फ्रेंचाइजी के लिए आत्मघाती फैंसला हो सकता है। क्योंकि रोहित को कप्तानी से हटाने का साहस आधिकारिक तौर पर अभी तक BCCI भी नही कर पाया है।
वैसे रोहित पिछले एक साल से भारत की टी-20 टीम की अगुवाई नहीं कर रहे हैं, पहले हार्दिक पांडया,फिर उनके चोटिल होने के बाद सूर्यकुमार यादव टीम के कप्तान हैं। परन्तु रोहित शर्मा को आधिकारिक तौर पर टीम से बाहर नही किया गया है। उन्हें आराम देने का बहाना बनाकार टीम से बाहर रखा जाता है। लेकिन जब से फ्रेंचाइजी ने यह हैरान करने वाला फैसला लिया है,तब से क्रिकेट फैंस इस बात को लेकर चिंतित हैं,कि बतौर कप्तान रोहित शर्मा अब लम्बे समय तक टीम में नही रहने वाले हैं।
रोहित पिछले एक साल से अधिक समय से टी-20 प्रारूप से बाहर हैं, ऐसे में लोगो के जेहन में यह सवाल है कि,ऐसी स्थिति में जब फ्रेंचाइजी भी उन्हें बतौर कप्तान स्वीकार नही कर रही है तो क्या रोहित शर्मा टी-20 वर्ल्डकप 2024 में भारत की अगुवाई कर पाएंगे? इन सवालों का जबाव मिल गया है। एक रिपोर्ट मे यह बात सामने आई है कि,मुंबई इंडियंस के इस फैसले का राष्ट्रीय टीम पर कोई असर नही पड़ने वाला है।
दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के मुताबिक,इस प्रकरण पर BCCI के एक अधिकारी का कहना है कि,”यह फ्रेंचाइजी का फैसला है। उनके इस फैसले से भारतीय टीम के ऊपर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। वह (रोहित) सभी फॉर्मेट में टीम के कप्तान बने रहेंगे।“
बताते चलें कि,पिछले दिनों रिव्यू मीटिंग के दौरान दैनिक जागरण की ही एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई थी कि,रोहित शर्मा ने बोर्ड के सामने यह स्पष्ट कर दिया था कि,अगर बोर्ड यह चाहता है कि,वह टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम की अगुवाई करें,तो उन्हें यह अभी से यह स्पष्ट कर दिया जाय,ताकि वह अभी से अपने उस लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर सकें। अब खबर आ रही है कि,इस पर आधिकारियों के बीच एक मौखिक सहमति बन गई है। परन्तु अभी आधिकारिक तौर पर इसपर कुछ कहना सही नही है।