शुक्रवार को ICC ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अपना शेड्यूल जारी कर दिया है। इस मेगा इंवेट का आगाज आगामी 1 जून से हो रहा है, जो 29 जून तक चलने वाला है। जिसका उद्घाटन मैच USA और कनाडा के बीच डलास में खेला जाएगा। जबकि फाइनल मुकाबला 29 जून को बारबाडोस में खेला जाएगा। इस इंवेट में कुल 20 टीमें प्रतिभाग करने वाली हैं। जिनके बीच अमेरिका के 3 और वेस्टइंडीज के 6 स्टेडियम में कुल 55 मुकाबले खेले जाएंगे।
टी-20 वर्ल्ड का ग्रुप चरण 1 से 18 जून तक चलने वाला है। जिसमें प्रतिभाग करने वाली सभी 20 टीमों को 5-5 के 4 ग्रुप में बाँटा गया है। ग्रुप स्टेज की समाप्ति पर 19 से 24 जून के दौरान सुपर-8 की जंग होगी, जिसके बाद टूर्नामेंट नॉकआउट के दौर में पहुँच जाएगा। इस मेगा इवेंट का पहला सेमीफाइनल 26 जून को गुयाना में जबकि दूसरा सेमीफाइनल 27 जून को त्रिनिदाद में होगा, वहीं खिताबी जंग बारबाडोस में होगी। आइए विस्तार पूर्वक देख लेते हैं कि,इस टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल कैसा है, और कौन सी टीम कब, कहां और किससे भिड़ने वाली है-
ICC T20 World 2024 का पूरा शेड्यूल:-
शनिवार, 1 जून 2024 – यूएसए बनाम कनाडा, डलास
रविवार, 2 जून 2024 – वेस्ट इंडीज़ बनाम पापुआ न्यू गिनी, गुयाना
रविवार, 2 जून 2024 – नामीबिया बनाम ओमान, बारबाडोस
सोम, 3 जून 2024 – श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका, न्यूयॉर्क
सोम, 3 जून 2024 – अफगानिस्तान बनाम युगांडा, गुयाना
मंगलवार, 4 जून 2024 – इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड, बारबाडोस
मंगलवार, 4 जून 2024 – नीदरलैंड बनाम नेपाल, डलास
बुध, 5 जून 2024 – भारत बनाम आयरलैंड, न्यूयॉर्क
बुध, 5 जून 2024 – पापुआ न्यू गिनी बनाम युगांडा, गुयाना
बुध, 5 जून 2024 – ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान, बारबाडोस
गुरु, 6 जून 2024 – यूएसए बनाम पाकिस्तान, डलास
गुरु, 6 जून 2024 – नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड, बारबाडोस
शुक्र, 7 जून 2024 – कनाडा बनाम आयरलैंड, न्यूयॉर्क
शुक्र, 7 जून 2024 – न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान, गुयाना
शुक्र, 7 जून 2024 – श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, डलास
शनिवार, 8 जून 2024 – नीदरलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, न्यूयॉर्क
शनिवार, 8 जून 2024 – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, बारबाडोस
शनिवार, 8 जून 2024 – वेस्ट इंडीज़ बनाम युगांडा, गुयाना
रविवार, 9 जून 2024 – भारत बनाम पाकिस्तान, न्यूयॉर्क
रविवार, 9 जून 2024 – ओमान बनाम स्कॉटलैंड, एंटीगुआ
सोम, 10 जून 2024 – दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, न्यूयॉर्क
मंगलवार, 11 जून 2024 – पाकिस्तान बनाम कनाडा, न्यूयॉर्क
मंगलवार, 11 जून 2024 – श्रीलंका बनाम नेपाल, फ्लोरिडा
मंगलवार, 11 जून 2024 – ऑस्ट्रेलिया बनाम नामीबिया, एंटीगुआ
बुध, 12 जून 2024 – यूएसए बनाम भारत, न्यूयॉर्क
बुध, 12 जून 2024 – वेस्ट इंडीज़ बनाम न्यूज़ीलैंड, त्रिनिदाद
गुरु, 13 जून 2024 – इंग्लैंड बनाम ओमान, एंटीगुआ
गुरु, 13 जून 2024 – बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड, सेंट विंसेंट
गुरु, 13 जून 2024 – अफगानिस्तान बनाम पापुआ न्यू गिनी, त्रिनिदाद
शुक्र, 14 जून 2024 – यूएसए बनाम आयरलैंड, फ्लोरिडा
शुक्र, 14 जून 2024 – दक्षिण अफ्रीका बनाम नेपाल, सेंट विंसेंट
शुक्र, 14 जून 2024 – न्यूज़ीलैंड बनाम युगांडा, त्रिनिदाद
शनिवार, 15 जून 2024 – भारत बनाम कनाडा, फ्लोरिडा
शनिवार, 15 जून 2024 – नामीबिया बनाम इंग्लैंड, एंटीगुआ
शनिवार, 15 जून 2024 – ऑस्ट्रेलिया बनाम स्कॉटलैंड, सेंट लूसिया
रविवार, 16 जून 2024 – पाकिस्तान बनाम आयरलैंड, फ्लोरिडा
रविवार, 16 जून 2024 – बांग्लादेश बनाम नेपाल, सेंट विंसेंट
रविवार, 16 जून 2024 – श्रीलंका बनाम नीदरलैंड, सेंट लूसिया
सोमवार, 17 जून 2024 – न्यूज़ीलैंड बनाम पापुआ न्यू गिनी, त्रिनिदाद
सोम, 17 जून 2024 – वेस्ट इंडीज बनाम अफगानिस्तान, सेंट लूसिया
सुपर-8 के मुकाबलेः-
बुध, 19 जून 2024 – ए2 बनाम डी1, एंटीगुआ
बुध, 19 जून 2024 – बी1 बनाम सी2, सेंट लूसिया
गुरु, 20 जून 2024 – सी1 बनाम ए1, बारबाडोस
गुरु, 20 जून 2024 – बी2 बनाम डी2, एंटीगुआ
शुक्र, 21 जून 2024 – बी1 बनाम डी1, सेंट लूसिया
शुक्र, 21 जून 2024 – ए2 बनाम सी2, बारबाडोस
शनिवार, 22 जून 2024 – ए1 बनाम डी2, एंटीगुआ
शनिवार, 22 जून 2024 – सी1 बनाम बी2, सेंट विंसेंट
रविवार, 23 जून 2024 – ए2 बनाम बी1, बारबाडोस
रविवार, 23 जून 2024 – सी2 बनाम डी1, एंटीगुआ
सोम, 24 जून 2024 – बी2 बनाम ए1, सेंट लूसिया
सोम, 24 जून 2024 – सी1 बनाम डी2, सेंट विंसेंट
नॉकआउट की जंगः-
बुध, 26 जून 2024 – सेमी 1, गुयाना
गुरु, 27 जून 2024 – सेमी 2, त्रिनिदाद
शनिवार, 29 जून 2024 – फाइनल, बारबाडोस
कौन सी टीमें लेंगी हिस्सा:-
ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा, अमेरिका
ग्रुप B: इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड, ओमान
ग्रुप C: न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी
ग्रुप D: दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड, नेपाल