Homeफीचर्डसुरेश रैना ने खास अंदाज में माही को किया बर्थडे विश,महज कुछ...

संबंधित खबरें

सुरेश रैना ने खास अंदाज में माही को किया बर्थडे विश,महज कुछ मिनट के भीतर ट्वीट हुआ वायरल!

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। जिसको लेकर दुनियाभर से उनके प्रशंसक बधाई देने के साथ उनके दीर्घायु की कामना कर रहे हैं। इन सब के बीच टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना ने खास अंदाज में उनके जन्मदिन पर बधाई संदेश दिया है। सुरेश रैना ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एम एस धोनी के साथ बिताए हुए कुछ पलों की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि,”मेरे बड़े भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएँ एम धोनी के साथ पिच साझा करने से लेकर अपने सपनों को साझा करने तक, हमने जो बंधन बनाया है वह अटूट है। एक लीडर और मित्र दोनों के रूप में आपकी ताकत मेरी मार्गदर्शक रही है।आने वाला वर्ष आपके लिए खुशी, सफलता और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए। चमकते रहो, नेतृत्व करते रहो, और अपना जादू फैलाते रहो।”

इसके अलावा एम एस धोनी की फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने भी अपने थाला को जन्मदिन की बधाई दी है। जिसे उन्होंने अभी हाल ही में पांचवी बार चैंपियन बनाया था।

कभी नहीं कम हुई दीवानगी

माही भारतीय टीम को ICC की तीनो ट्राफियां दिलाने वाले एकमात्र कप्तान रहें हैं। इसके अलावा उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी फ्रेंचाइजी CSK को अभी हाल ही में पांचवी बार खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। यही कारण रहा है कि 15 अगस्त 2020 को उनके इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद उनकी दीवानगी कभी कम होती हुई नजर नहीं आई है। माही की दीवानगी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि IPL 2023 में चेपॉक स्टेडियम में जब चेन्नई सुपर किंग्स लीग स्टेज का अपना आखिरी मुकाबला खेल रही थी, तो उस दौरान उन्होंने मैदान का चक्कर लगाते हुए दर्शकों के लिए टी-शर्ट और टेनिस बॉल फेंके। जहां उनकी दीवानगी का भव्य नजारा देखने को मिला। हद तो तब हो गई जब टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर अपने टीशर्ट पर महेंद्र सिंह धोनी का ऑटोग्राफ लेते हुए नजर आए।

IPL 2024 में भी नजर आएंगे एमएस धोनी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन जब IPL 2023 में हिस्सा ले रहे थे, तो उस वक्त इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि यह महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी IPL हो सकता है। परंतु महेंद्र सिंह धोनी ने सभी को चौंकाते हुए शरीर के साथ देने की स्थिति में IPL 2024 खेलने की मनसा जता चुके हैं। जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी शायद अब IPL 2024 में भी खेलते हुए नजर आए।

उन्होंने साल 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला इंटरनेशनल क्रिकेट खेला था। जिसके बाद अनेक उतार-चढ़ाव के बीच वह टीम इंडिया में अपनी जगह सुनिश्चित करने में सफल रहे। माही ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में कुल 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 मुकाबले खेले हैं। जिनमें उन्होंने क्रमशः 4876 रन,10773 रन और 1617 रन बनाए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय