Homeफीचर्डश्रीलंका की मुश्किलें और बढ़ी, वर्ल्ड कप से पहले चोटिल हुआ...

संबंधित खबरें

श्रीलंका की मुश्किलें और बढ़ी, वर्ल्ड कप से पहले चोटिल हुआ स्टार ऑलराउंडर

वर्ल्ड कप 2023 शुरू होने में केवल दो सप्ताह का वक्त बाकी है। इस टूर्नामेंट के लिए टीम के ऐलान का अंतिम तारीख 28 सितंबर है। इसके अलावा इसी तारीख तक पूर्व में अपने स्क्वॉड का ऐलान कर चुकी टीमों के पास संशोधन का मौका है। श्रीलंका अभी तक वर्ल्ड कप 2023 के लिए अपनी टीम का ऐलान नहीं कर पाई है। उससे पहले उसे एक बड़ा झटका लगा है। श्रीलंका क्रिकेट टीम के मैच विनर स्पिन ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा एक बार फिर से चोटिल हो गए हैं। उन्हें लंका प्रीमियर लीग के दौरान चोट लगी थी जिसके चलते वह टीम से बाहर चल रहे थे।वानिंदु हसरंगा के वर्ल्ड कप 2023 का हिसाब बनने को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। श्रीलंका क्रिकेट टीम आने वाले 26 सितंबर को वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए भारत रवाना होगी। मतलब उससे पहले श्रीलंका अपनी टीम का ऐलान कर देगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक,वानिंदु हसरंगा अपनी चोट से रिकवर होने की प्रक्रिया में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे थे। परंतु का एक बार फिर से वह चोटिल हो गए हैं। जिसके चलते श्रीलंका क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं का सिर दर्द बढ़ गया है ।वानिंदु हसरंगा को अपने चोट से पूरी तरह उबरने में अभी कितना समय लगने वाला है, इसको लेकर साफ-साफ कुछ नहीं बताया गया है। सीमित ओवर प्रारूप में वानिंदु हसरंगा एक मैच विनर गेंदबाज थे। उन्होंने श्रीलंका को वर्ल्ड कप 2023 के लिए क्वालीफाई करने में गेंद और बल्ले से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

वानिंदु हसरंगा के अलावा, स्टार स्पिनर महीश थीक्षाना भी 2023 एशिया कप के दौरान चोट लगने के बाद अपनी फिटनेस के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड वर्ल्ड कप से पहले अपने चोटिल खिलाड़ियों के समस्याओं से बुरी तरीके से जूझ रही है। यही कारण है कि वह अभी तक अपनी टीम का ऐलान नहीं कर सके हैं।वानिंदु हसरंगा ने इस वर्ष लंका प्रीमियर लीग में कमाल का प्रदर्शन किया था। वह इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे। उन्होंने इस टूर्नामेंट में कुल 279 रन बनाए थे। LPL 2023 के फाइनल मुकाबले से ठीक पहले वह चोटिल हो गए थे। जिसके चलते हैं उन्हें एशिया कप 2023 में भी खेलने का मौका नहीं मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय