Homeफीचर्डबीवी से अलग होकर तस्वीर वाली लड़की से प्यार कर बैठे शिखर...

संबंधित खबरें

बीवी से अलग होकर तस्वीर वाली लड़की से प्यार कर बैठे शिखर धवन, वीडियो वायरल!

टीम इंडिया के मस्तमौला खिलाड़ियों कि जब बात की जाएगी तो उसमें सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का नाम सबसे ऊपर आएगा। स्थिति चाहे जैसी हो उनके चेहरे से मुस्कान कभी गायब नहीं होती है। शिखर धवन साल 2021 में अपनी पत्नी आयशा मुखर्जी से अलग हो गए थे। उन्होंने साल 2012 में आयशा मुखर्जी से शादी किया था, परंतु 9 साल के बाद इन दोनों ने अपने रिश्ते को विराम दे दिया। इन दोनों को साल 2014 में एक बेटा भी हुआ है, जिसका नाम जोरावर है। भले हो शिखर धवन की निजी जिंदगी उतनी बेहतर नहीं रही है। परंतु फिर भी उनपर इसका किसी भी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ता है। वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहते हैं और आए दिन कोई न कोई रील बनाते रहते हैं।

हाल ही में शिखर धवन ने एक ऐसा रील बनाया है जिसमें वह अपने घर की दीवार पर लगी एक तस्वीर में बनी लड़की से प्रेम जताते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में एक गाना सुनाई पड़ रहा है।, जिसके लिरिक्स हैं, “तुम्हें कोई और देखें तो जलता है दिल, बड़ी मुश्किलों से फिर संभलता है दिल, क्या-क्या जतन करते हैं तुम्हें क्या पता? यह दिल बेकरार कितना…..” शिखर धवन का यह रील देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कुछ घंटे के भीतर इसे लाखों लोगों ने देखा है।

https://www.instagram.com/reel/CwpkyDhB4PF/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

बताते चलें कि, अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद शिखर धवन इस समय भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर हैं। उन्होंने हाल ही में संपन्न हुए IPL 2023 में कमाल का प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स की अगुवाई की थी। IPL 2023 में शिखर धवन ने कुल 11 मुकाबले में 373 रन बनाए थे। जिसमें उनका औसत 41.44 का तथा स्ट्राइक रेट 142.91 का रहा था।

वहीं 37 वर्षीय शिखर धवन ने बतौर सलामी बल्लेबाज टीम इंडिया के लिए 167 वनडे मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होंने 44.11 की औसत के साथ 6793 रन बनाए हैं। जिसमें 17 शतक शामिल हैं। उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच 10 दिसंबर 2022 को बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। उसके बाद से उन्हें टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका नहीं मिला है। वैसे तो वह वर्ल्ड कप 2023 खेलना चाहते थे। परंतु मौजूदा परिस्थितियों को देखकर ऐसा लगता है कि उन्हें वर्ल्ड कप में जगह मिलना बेहद मुश्किल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय