भारत की मशहूर टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर तथा उनके पति शोएब मलिक का रिलेशनशिप एक बार फिर से चर्चा में है। ऐसा माना जा रहा है कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक एक-दूजे से अलग हो गए हैं। हालांकि इस प्रकरण को लेकर अभी तक किसी भी तरीके की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। परंतु सानिया मिर्जा द्वारा हाल ही में सोशल मीडिया पर किए गए एक क्रिप्टिक पोस्ट ने सभी को हैरान कर दिया है। सानिया मिर्जा के क्रिप्टिक पोस्ट को लेकर लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं।
दरअसल सानिया मिर्जा इस समय दुबई में अपने बेटे के साथ अपने पति शोएब मलिक से अलग रह रही हैं। सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के रिश्ते को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं। फैंस इन दोनों के रिश्ते के बारे में अनुमान लगाने के लिए सोशल मीडिया पोस्ट का विश्लेषण कर रहे हैं। सानिया मिर्जा की हाल की इंस्टाग्राम स्टोरी ने लोगों का ध्यान खींचा है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि,“अगर मैं संवाद कर रहा/रही हूं तो मुझे परवाह है, अगर मैं शांत हूं तो मेरा काम हो गया।”
इस क्रिप्टिक की स्टोरी के बाद फैंस अलग-अलग तरीके की बातें कर रहे हैं। कुछ फैंस का मानना है कि, इन दोनों का तलाक हो चुका है। तो कुछ लोगों का कहना है कि अभी भी सानिया और शोएब के रिश्ते में बहुत कुछ बचा है। सानिया मिर्जा और शोएब का विवाह साल 2010 में हुआ था। इन दोनों का रिश्ता उसके 8 वर्षों तक काफी अच्छे से चला। साल 2018 में सानिया मिर्जा ने इजाहन नामक अपने बेटे को भी जन्म दिया है। जिसके साथ वह इस समय रहती हैं।
वहीं शोएब मलिक की बात करें तो उन्होंने 20 नवंबर 2021 को अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला खेला था। 41 वर्षीय शोएब मलिक ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में 35 टेस्ट, 287 वनडे और 124 T20 मुकाबले खेले थे। जिसमें उन्होंने क्रमशः 32, 158 और 28 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा टेस्ट में उनके नाम तीन शतक, 8 अर्धशतक, वनडे क्रिकेट में 9 शतक और 44 अर्धशतक तथा T20 क्रिकेट में 9 अर्धशतक दर्ज हैं।