Homeफीचर्डRR के खिलाफ दोहरा शतक जड़ने के लिए तैयार एम एस धोनी,...

संबंधित खबरें

RR के खिलाफ दोहरा शतक जड़ने के लिए तैयार एम एस धोनी, IPL के इतिहास ऐसा करने वाले बनेंगे एकमात्र कप्तान

IPL 2023 का 17वां मैच खेलने के लिए एम ए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में आज शाम 7:30 बजे चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए काफी खास होने वाला है। क्योंकि इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी दोहरा शतक जड़ने वाले हैं। दरअसल महेंद्र सिंह धोनी के लिए यह 200वां मैच होगा जिसमें वह CSK की अगुवाई करते हुए नजर आएंगे। एम एस धोनी ने साल 2008 में IPL शुरू होने के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का कमान संभाल रखा है। उनके नेतृत्व में CSK ने कई बार झंडा गाड़ा है।

धोनी के नेतृत्व में CSK

महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 बार इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम किया है।उन्होंने अपने नेतृत्व में साल 2010, 2011, 2018 और 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स को चैंपियन बनाया है। इसके अलावा सीएसके इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे अधिक फाइनल खेलने वाली टीम भी है। धोनी की CSK सबसे ज्यादा बार प्लेऑफ में भी पहुंची है।

महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक 199 मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी की है। जिसमें से 120 मर्तबा टीम को जीत मिली है। जबकि 78 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है और एक मैच बेनतीजा रहा है। इस हिसाब से देखा जाए तो उनके नेतृत्व में टीम का जीत प्रतिशत 60% से अधिक है।

संन्यास की अटकलें

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की बात की जाए तो महेंद्र सिंह धोनी भले ही सर्वाधिक बार एक टीम की अगुवाई करने वाले कप्तान हैं। परंतु एक टीम के लिए सर्वाधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है। ऐसा माना जा रहा है कि करीब 42 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी IPL के इसी सीजन के बाद पेशेवर क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। परंतु उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास लेने के विषय में कोई भी टिप्पणी नहीं की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय