Homeworld cup 2023'रोहित शर्मा अपना आखिरी वनडे वर्ल्ड कप खेल रहे हैं, इसलिए वे...

संबंधित खबरें

‘रोहित शर्मा अपना आखिरी वनडे वर्ल्ड कप खेल रहे हैं, इसलिए वे अपने लिए नहीं बल्कि ….’, अनुभवी विकेटकीपर ने दिया बड़ा बयान

बृहस्पतिवार को वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज हो रहा है। जिसका उद्घाटन मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। जबकि इस टूर्नामेंट में भारत अपने सफ़र की शुरुआत 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा। जहां 36 वर्षीय भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा अपनी टीम का नेतृत्व करते हुए नजर आएंगे। अधिकतर क्रिकेट विश्लेषकों का मानना है कि, यह रोहित शर्मा का आखिरी वनडे वर्ल्ड कप हो सकता है। हालांकि रोहित शर्मा की तरफ से अभी तक उनके रिटायरमेंट को लेकर किसी भी तरीके की प्रतिक्रिया नहीं आई है। भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेट कीपर दिनेश कार्तिक इस समय कप्तान रोहित शर्मा के प्रदर्शन से काफी प्रसन्न हैं।

दिनेश कार्तिक का मानना है कि, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस समय अपने व्यक्तिगत स्कोर या व्यक्तिगत उपलब्धियों पर अधिक ध्यान नहीं दे रहे हैं। वह अपनी टीम को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसलिए उनका ध्यान इस समय पूरी तरीके से वर्ल्ड कप जीतने पर है।

क्रिकबज से बातचीत में दिनेश कार्तिक ने कहा कि,“वह(रोहित शर्मा) ऐसा व्यक्ति है जिसने अपने खेल को बहुत बदल दिया है। वह 2019 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। भले ही वह उसके मुकाबले आधे रन ही बनाएं, उससे फर्क नहीं पड़ने वाला है।उन्होंने खुद कहा है कि, उन्हें मिलने वाले रनों की परवाह नहीं है।यह सब इस विश्व कप को जीतने की कोशिश के बारे में है।उन्होंने जो सुनिश्चित किया है,उसी बात को लेकर चलना है। वह हमेशा टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाने और प्रतिद्वंद्वी गेंदबाजों को आराम देने की जल्दी में रहते हैं।”

दिनेश कार्तिक ने आगे कहा कि,”वह (रोहित शर्मा) बड़ी चीजों के लिए बने हैं और उन्होंने अपने करियर में बहुत कुछ हासिल किया है। कई मायनों में ये उनका आखिरी वनडे वर्ल्ड कप हो सकता है।वह मेरा बहुत करीबी दोस्त रहा है।हम सचमुच खिलाड़ी और इंसान के रूप में एक साथ तैयार हुए हैं।”

बताते चलें कि, रोहित शर्मा इस समय बेहतरीन लय में हैं, उन्होंने वनडे क्रिकेट की पिछली सात पारियों में 4 बार अर्धशतक जड़ा है। इस दौरान दो बार वह नाबाद लौटे हैं। हाल ही में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी रोहित शर्मा ने 81 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय