Homeफीचर्डRohit Sharma Birthday Special: आखिर क्यों? रोहित और रितिका के मोहब्बत का...

संबंधित खबरें

Rohit Sharma Birthday Special: आखिर क्यों? रोहित और रितिका के मोहब्बत का विलेन बने थे युवराज

टीम इंडिया के कप्तान और पांच बार के IPL ट्रॉफी विजेता हिटमैन रोहित शर्मा आज अपना 36 वां जन्मदिन मना रहे हैं। विराट कोहली ने बतौर बल्लेबाज और कप्तान अपने जीवन में ढेर सारी उपलब्धियां हासिल की है।परंतु क्रिकेट के मैदान इतर भी रोहित शर्मा का एक निजी जीवन रहा है। जो किसी रोमांटिक फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। रोहित की पत्नी का नाम रितिका है। रोहित और रितिका की जोड़ी प्रशंसकों के दिलों पर राज करती हैं। रोहित ने करीब 6 वर्षों तक रितिका को डेट करने के बाद खास अंदाज में प्रपोज किया था। इस दौरान उनकी मोहब्बत के बीच में युवराज सिंह भी आ गए थे।उनकी लव स्टोरी को लेकर ढेर सारे किस्से कहानियां हैं।आइए उनपर एक नजर डालते हैं।

आखिर कैसे मिले रोहित और रितिका

रोहित से मुलाकात होने से पहले रितिका स्पोर्ट्स मैनेजर थी। बताया जाता है कि रोहित और रितिका की पहली मुलाकात एक इवेंट के दौरान हुई थी। उस दौरान वह एक ऐड शूट करने के लिए पहुंचे थे। शुरू में रितिका को रोहित शर्मा में खास दिलचस्पी नहीं थी। परंतु ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था और दोनों में मुलाकातें होने लगी। जिसके बाद दोस्ती हुई और धीरे-धीरे प्रेम हो गया है। शुरुआती दौर को लेकर एक किस्सा और प्रचलित है दरअसल रितिका टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह की चचेरी बहन लगती हैं। जिस वजह से युवराज सिंह ने दोनों की नजदीकियां बढ़ते देख रितिका को रोहित से दूर रहने की हिदायत भी दी थी।

2015 IPL में बनी सुर्खियां

रोहित और रितिका करीब 4 सालों तक एक दूसरे को डेट करते रहे। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऐसा छुपा कर रखा था कि लंबे हमें तक किसी को इसकी भनक भी न लगी। परन्तु साल 2015 में हुए इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान अचानक से दोनों सूर्खियों में आ गए। जिसके बाद रोहित को यह समझ में आ गया कि अब इस रिश्ते को अंजाम तक पहुंचाना ही होगा। फिर उन्होंने रितिका को शादी के लिए प्रपोज करने का निर्णय लिया। रोहित ने रितिका को बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब में फिल्मी अंदाज में घुटनों के बल बैठकर विवाह के लिए प्रपोजल दिया। जिसे रितिका ने स्वीकार कर लिया और 13 दिसंबर 2015 को दोनों वैवाहिक बंधन में बंध गए। रोहित और रितिका की एक 5 वर्षीय बेटी भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय