HomeIPL2023Rinku Singh VS Riyan Parag : कमाई मोटी : पारी छोटी ,...

संबंधित खबरें

Rinku Singh VS Riyan Parag : कमाई मोटी : पारी छोटी , 6,6,6,6,6 मारने का दम, विराट कोहली भी कह बैठे इनके जितने छक्के नहीं मार पाएंगे हम

इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL इस लीग की शुरुआत हुई थी युवा हथियारों को तैयार करने के लिए। और आज तक ये लीग यही करती भी आई है। इस लीग ने न जाने कितने युवा सितारों की ज़िन्दगी बनाई है। और पता नहीं कितनो के लिए टीम इंडिया के दरवाज़े खोले हैं। इस सीजन जिस युवा स्टार ने सबसे ज़्यादा इम्प्रेस यानी प्रभावित किया है उसमे रिंकू सिंह का नाम बहुत ऊपर है। वहीं एक युवा खिलाड़ी ऐसा है जो हाल ही के अपने प्रदर्शन से आलोचकों के निशाने पर है। आपने सही समझा हम बात कर रहें हैं रियान पराग की। अभी तक इन दोनों खिलाड़ियों ने टीम इंडिया के लिए नहीं खेला है, लेकिन IPL में दोनों लंबे वक्तन से खेलते नज़र आ रहे हैं। रिंकू सिंह जहां KKR यानी कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेलते हैं, वहीं रियान पराग राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं।

आज हम बात करेंगे इन दोनों युवा खिलाड़ियों की IPL सैलरी और इस साल अब तक खेले गए मैचों में प्रदर्शन की।

IPL 2023 में Rinku King का जलवा
सबसे पहले बात करते हैं रिंकू सिंह की। रिंकू सिंह IPL में केकेआर के लिए खेल रहे हैं। IPL के ऑक्शहन में रिंकू सिंह का बेस प्राइज 20 लाख रुपये था। जब उनका नाम पुकारा गया तो LSG और KKR ने उन्हेंन अपनी टीम में शामिल करने के लिए दिलचस्पीन दिखाई, लेकिन बाकी आठ टीमें चुपचाप बैठ कर तमाशा देख रहीं थी। इन दोनों टीमों के बीच जंग चली, जब बोली 55 लाख तक पहुंची तो LSG ने इससे ज्यांदा कीमत लगाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई और केकेआर ने 55 लाख रुपये में उन्हें खरीद लिया। किसे पता था कि यही 55 लाख का खिलाड़ी अपनी टीम के लिए आखिरी यानी 20वें ओवर में लगातार 5 छक्केी लगाकर नए कीर्तिमान रच देंगे और पूरी दुनिया पर कुछ ही मिनट में छा जाएगा। अब बात रिंकू सिंह के IPL 2023 के अब तक के सफ़र की करी जाए तो उन्होंने अभी तक जो पांच मैच खेले हैं, जिसमे उन्होंने 174 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधकि स्कोर नाबाद 58 रन है। उनके नाम 13 छक्के और 9 चौके हैं।

अब आप सोच रहे होंगे कि रिंकू सिंह ही बेहतर हैं तो रुकिए पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त, अब नज़र डालते हैं रियान पराग के आकड़ो पर…

रियान पराग की कीमत और परफॉरमेंस जानकार पीट लेंगे सर
रियान पराग का IPL ऑक्शअन के लिए बेस प्राइज था 30 लाख रुपये। जब उनका नाम पुकारा गया तो राजस्थान रॉयल्स के अलावा दिल्ली कैपिटल्स, CSK और GT ने भी अपना हाथ उठाया। ये तो सभी जानते हैं जब इतनी टीमें किसी खिलाड़ी को खरीदने के लिए तैयार हों तो कीमत तो ज्याहदा जानी ही है। गुजरात टाइटंस ने तीन करोड़ 60 लाख तक दम दिखाया, लेकिन राजस्थान रॉयल्स रियान पराग को हर हाल में अपने पाले में करना चाहती थी, इसलिए 3 करोड़ 80 लाख की बोली लगाकर टीम ने उन्हेंह अपने पाले में कर ही लिया। अब बात रियान पराग के IPL 2023 के अब तक के सफ़र की करी जाए तो उन्होंमने RR के लिए अभी 4 चार मैच खेले हैं जिसमे उन्होंने कुल 39 रन बनाए हैं। कभी एक ही ओवर में चार छक्के लगाने का दावा सोशल मीडिया पर करने वाले रियान पराग अभी तक दो छक्के ही ही लगा पाए हैं और उनका सर्वाधकि स्कोशर 36 रन ही है।

अब आप दोनों के अंतर को समझ ही गए होंगे। जरूरी नहीं कि IPL में महंगा खिलाड़ी ज्याादा अच्छा प्रदर्शन करे और कम दाम का खिलाड़ी उतना अच्छार न खेल पाए।

अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि रियान पराग और रिंकू सिंह आने वाले मैचों में अपनी टीम के लिए कैसा प्रदर्शन करते हैं।

वैसे आपके हिसाब से कौन बेहतर है रिंकू सिंह या रियान पराग?
अपनी राय हमें कमेंट सेक्शन में ज़रूर बताएं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय