भारत में क्रिकेट का मेला लगने वाला है। इस धर्म रुपी खेल का प्रचंड रूप जल्द ही हमें IPL के 16वें सीजन में देखने को मिलेगा। इस मेले को लेकर तैयारियां काफी जोरों पर हैं। हालांकि दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट लीग के शुरू होने की तारीख़ का ऐलान अभी तक नहीं किया गया है। लेकिन एक ऐलान ज़रूर हो गया है और वो है विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के एंथम का। इस एंथम में विराट कुछ अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इस नए एंथम “नया शेर आया” में है ख़ास और कौन है इसके कलाकार।
आइये जानते हैं विराट के अनोखे अंदाज़ के बारें में
रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के नए गाने “नया शेर आया” में विराट कोहली अनोखे अंदाज में दिख रहे हैं। इस गाने के ज़रिए से विराट अपने प्रतिद्वंद्वियों को चुनौती देते नज़र आ रहे हैं। इतना ही नहीं करीब ढाई मिनट के इस गाने में विराट कोहली जमकर डांस करते हुए भी दिखें।
अब आइए जानतें हैं ‘नया शेर आया’ के कलाकारों के बारें में
रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु द्वारा रिलीज किए गए गाने ‘नया शेर आया’ को रैपर डिवाइन और सिंगर जोनिता गांधी ने गाया है। जिसे RCB ने मैं अपने YouTube चैनल पर अपलोड किया है। इस गीत के बोल डिवाइन, आरआर ध्रुवन, जोनिता गांधी द्वारा लिखा गया है। और इसकी निर्माता करण कंचन हैं। इस गाने का निर्देशन तन्वी गांधी द्वारा किया गया है।
अगर आप भी हैं रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के जबरा फैन तो अपना प्यार हमें कमेंट सेक्शन में दिखाएं।
अगर ये वीडियो आपको पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें और हमारे चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें।