Homeफीचर्डराउरकेला में हॉकी विश्व कप का आगाज करने उतरेगा भारत, सचिन और...

संबंधित खबरें

राउरकेला में हॉकी विश्व कप का आगाज करने उतरेगा भारत, सचिन और विराट बोले चक दे इंडिया!

भुवनेश्वर में आज हॉकी वर्ल्ड कप का आगाज हो रहा है।यह‌ हॉकी विश्वकप टूर्नामेंट का 15 वां संस्करण हैं। हॉकी विश्व कप का उद्घाटन मैच कलिंगा स्टेडियम में अर्जेंटीना और दक्षिण अफ्रीका के बीच दोपहर 1:00 बजे से खेला गया। जबकि दूसरा मुकाबला राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में भारत और स्पेन के बीच शाम 7:00 बजे से होगा। इस मैच के साथ भारतीय हॉकी टीम अपनी मेजबानी में आयोजित हो रहे हॉकी विश्व कप में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी। उससे पहले हॉकी को पसंद करने वाले करोड़ों प्रशंसकों ने जहां टीम इंडिया का उत्साहवर्धन करते हुए जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं। वहीं क्रिकेट की जानी-मानी हस्तियों ने भी भारतीय हॉकी टीम का उत्साह वर्धन किया है।

तेंदुलकर और कोहली ने दी अग्रिम शुभकामनाएं

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा कि,भारतीय पुरुष हॉकी टीम को हॉकी विश्व कप के लिए शुभकामनाएं।हम सब आपकी जय-जयकार करेंगे,चक दे इंडिया! मास्टर ब्लास्टर के इस ट्वीट के बाद क्रिकेट के प्रशंसकों का ध्यान भी हॉकी की तरफ जा रहा है। और महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के प्रशंसक भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों का हौसला अफजाई कर रहे हैं। इसके अलावा स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भी अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडल पर लिखा कि, “विश्व कप के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम को मेरी शुभकामनाएं। जाओ और आनंद लो, हम सब तुम्हारा समर्थन कर रहे हैं। आपको कामयाबी मिले”

हॉकी विश्व कप के लिए भारतीय टीम

हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), जरमनप्रीत सिंह, अभिषेक, सुरेंदर कुमार, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, मनदीप सिंह, बहादुर कृष्ण पाठक, ललित कुमार उपाध्याय, संजय नीलम जेस, पीआर श्रीजेश, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, वरुण कुमार, कुमार पाल राज, आकाशदीप सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, विवेक सागर प्रसाद और सुखजीत सिंह।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय